12 जीबी रैम, 150W चार्जिंग स्पीड़ के साथ OnePlus 10R भारत में लॉन्च हुआ, इतनी है कीमत

जयपुर। स्मार्टफोन निर्माता वनप्लस ने भारत में OnePlus 10R को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन के जबरदस्त फीचर्स के साथ पेश किया है जिसमें लेटेस्ट डाइमेंशन 8100 प्रोसेसर के 150W फास्ट चार्जिंग, 120 हर्ट्ज डिस्प्ले रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स शामिल हैं। आइये यहां फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus 10R की कीमत और उपलब्धता
OnePlus 10R के स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के लिए 38,999 रुपये रखी गई है। 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले दूसरे वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है। वहीं जो मॉडल 150W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग वाला के साथ आता है जिसमें 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज है उसे 43,999 रुपये में बेचा जायेगा।

उपलब्धता की बात करें तो फोन वनप्लस स्टोर ऐप, वनप्लस डॉट इन, अमेजन इंडिया की वेबसाइट, रिलायंस डिजिटल स्टोर्स, क्रोमा स्टोर्स और चुनिंदा पार्टनर स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। पहली सेल 4 मई को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी।

फीचर्स और स्पेशिफिकेशंस

डिस्प्ले
OnePlus 10R में FHD+ रेजोल्यूशन के साथ 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले है। 10R में 120 Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED पैनल मिलता है। यह डिस्प्ले HDR10+ प्रमाणित है।
प्रोसेसर एंव स्टोरेज
OnePlus 10R को MediaTek डाइमेंशन 8100 Max चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। जिसे 12GB LPDDR5 रैम और 256GB तक UFS 3.1 फ्लैश स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। कूलिंग के लिए OnePlus 10R में 3D पैसिव कूलिंग सिस्टम दिया गया है जो फोन को गर्म होने से बचाता है।

कैमरा
OnePlus 10R रियर पैनल पर ट्रिपल-कैमरा सेटअप के साथ आता है। प्राइमरी लेंस /1.8 अपर्चर वाला 50 MP Sony IMX766 सेंसर है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट भी मिलता है। प्राइमरी लेंस के साथ आपको 119° फील्ड ऑफ़ व्यू के साथ 8 MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। फ्रंट-फेसिंग यूनिट इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (EIS) के साथ 16-मेगापिक्सेल सेंसर है।

बैटरी
नए OnePlus 10R 150W चार्जिंग स्पीड का सपोर्ट करता है। फोन का एंड्योरेंस एडिशन 150W स्पीड के साथ आता है। हालाँकि, OnePlus 10R मानक संस्करण 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। OnePlus 10R में 4,500mAhकी बैटरी है और एंड्योरेंस एडिशन में 5000mAh की बड़ी बैटरीहै।