OnePlus 10T 5G से इस दिन उठेगा पर्दा, संभावित फीचर्स सहित जानें पूरा विवरण

जयपुर। OnePlus ने अपने आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 10T के आधिकारिक लॉन्च की तारीख की घोषणा कर दी है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस बारे में जानकारी देते हुए एक 45-सेकंड का वीडियो जारी किया है। वीडियो में स्पष्ट किया गया है कि कंपनी इस फोन को 3 अगस्त, 2022 को एक लॉन्च इवेंट के दौरान पेश करने वाली है।

लॉन्च इवेंट का कार्यक्रम
कंपनी ने यह भी खुलासा किया कि यह इवेंट न्यूयॉर्क में होगा और इसे कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से सुबह 10 बजे EDT या 3PM BST या 7:30 PM IST पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा।

CNET की एक रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस के प्रशंसक व्यक्तिगत रूप से और साथ ही विशेष टिकटों के माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे, जिसकी कीमत प्रत्येक टिकट के लिए $21 (लगभग 1,680 रुपये) है। इच्छुक प्रशंसक इन टिकटों को वनप्लस की वेबसाइट के जरिए खरीद सकते हैं। जहां वनप्लस के रेड केबल क्लब के सदस्य आज से इन टिकटों को प्राप्त करने में सक्षम होंगे, वहीं गैर-सदस्य इन्हें 21 जुलाई से खरीद सकेंगे।
OnePlus 10T 5G के संभावित फीचर्स
जहां तक स्पेसिफिकेशंस की बात है, तो आने वाले OnePlus 10T 5G में 6.7-इंच की AMOLED डिस्प्ले फुल एचडी+ रेजोल्यूशन और 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ मिलने की उम्मीद है। गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा जिसे 16GB तक रैम और टीपी 512GB स्टोरेज स्पेस के साथ जोड़ा जाएगा।

जहां तक कैमरे का सवाल है, OnePlus 10T में Sony IMX766 सेंसर के साथ 50MP का प्राइमरी लेंस, 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP का सहायक सेंसर होना चाहिए। 160W फास्ट चार्जिंग तकनीक के समर्थन के साथ 4,800mAh की बैटरी मिलने की भी उम्मीद है।