OnePlus 12 कर्व्ड डिस्पले और USB 3.2 पोर्ट जैसे धांसू स्पेशिफिकेशंस से होगा लैस: रिर्पोट

जयपुर। चाइना की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वनप्लस अपनी आगमी नई फ्लैगशिप सीरीज OnePlus 12 पर काम कर रही है। हालांकि कंपनी ने इस सीरीज के लॉन्च की आधिकारिक डेट का खुलासा नहीं किया है लेकिन इसके स्पेशिफिकेशंस और फीचर्स के लीक्स सामने आ रहे हैं।   

 हाल ही में, एक चीनी टिपस्टर  वनप्लस 12 के बारे में बडा खुलासा करते हुए बताया है कि यह नई सीरीज अपने  पूर्ववर्ती - वनप्लस 11 की तुलना में महत्वपूर्ण अपग्रेड के साथ पेश की जायेगी।  बताया जाता है कि  आगामी नई स्मार्टफोन सीरीज में  यूएसबी 3.2 पोर्ट और 50W वायरलेस चार्जिंग की सुविधा दी जायेगी। वहीं प्रोसेसर की बात करें तो यह वनप्लस 12 को स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC से लैस किया जायेगा।  इसके अलावा डिस्प्ले की जानकारी देते हुए बताया है कि इसमें 6.82-इंच घुमावदार डिस्प्ले होगा जिसकी रिफ्रेट रेट   120Hz होगी जोकि यूजर्स को एक स्मूथ टच का एक्सपिरियंस देगी।  

चीन के इस टिपस्टर ने चाइना की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर पोस्ट करते हुए कहा कि   वनप्लस 12 यूएसबी 3.2 पोर्ट से लैस होगा। हैंडसेट  50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आयेगा। बता दें कि  वनप्लस 11 को इस साल की शुरुआत में यूएसबी 2.0 पोर्ट के साथ लॉन्च किया गया था और इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट का अभाव है। इसके अलावा, टिपस्टर का दावा है कि वनप्लस 12 में एक इन्फ्रारेड सेंसर होगा। जिसे यूजर्स अपने फोन को  टीवी के रिमोट कंट्रोल के रूप में काम ले सकते हैं।  इसके अतिरिक्त, वनप्लस फोन को पेरिस्कोप कैमरा के साथ आने की जानकारी भी दी गई है। 

OnePlus 12 के संभावित फीचर्स व स्पेशिफिकेशंस
पिछले लीक के मुताबिक, वनप्लस 12 में 6.82-इंच QHD+  कर्व्ड लो-टेम्परेचर पॉलीक्रिस्टलाइन ऑक्साइड (LTPO) डिस्प्ले होगा ​जिसका  रिज्यूलॉशन 1,440 x 3,168 पिक्सल होगा वहीं, इसमें  120Hz रिफ्रेश रेट मौजूद होगी।  ऐसा कहा जाता है कि इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 48-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड टेलीफोटो कैमरा और 64-मेगापिक्सल का ओमनीविज़न OV64B कैमरा शामिल है।

कहा जाता है कि वनप्लस 12 में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर होगा। यह प्रमाणीकरण के लिए एक अलर्ट स्लाइडर और एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर पैक कर सकता है। इसमें तेज़ 100W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,400mAh की बैटरी हो सकती है।