जयपुर। OnePlus ने हाल ही में चीन में अपना OnePlus 9RT स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब कंपनी जल्द ही इसे भारत में लॉन्च करने का प्लान कर रही है। भारत में लॉन्च होने से पहले इस फोन की कीमत लीक हो गई है। आइये इस फोन की लीक कीमत और फीचर्स के बारे में आपको जानकारी देते हैं।
OnePlus 9RT की भारत में संभावित कीमत
लीक के मुताबिक भारत में OnePlus 9RT की कीमत 40,000 रुपये से 44,000 रुपये के बीच होगी। और यह कीमत भारत में 8 जीबी रैम / 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए के लिए हो सकती है। वहीं, 12 जीबी रैम / 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए कीमत 45,999 रुपये हो सकती है।
वनप्लस 9RT के फीचर्स
फोन में 6.55 इंच का एलमोड डिस्प्ले दिया गया है जिसका 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट है। वहीं, फोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर मौजूद है जिसे 12 जीबी रैम के साथ जोड़ा गया है। स्मार्टफोन Android 11 आधारित ColorOS 12 पर चलेगा।
कैमरे की बात केरें तो स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करता है जिसमें 50 एमपी सोनी आईएमएक्स 766 सेंसर, 8 एमपी अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2 एमपी मैक्रो लेंस होता है। सेल्फी के लिए, इसमें 16 मेगापिक्सल का पंच-होल फ्रंट कैमरा होगा जो डिस्प्ले के टॉप सेंटर में होगा। फोन में पावर देने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी है जो 65T वार्प चार्ज को सपोर्ट करती है।