जयपुर। OnePlus जल्द ही भारत में एक इवेंट के तहत अपने OnePlus Bullets Wireless Z2 इयरफ़ोन को लॉन्च करने वाली है। यह इवेंट 31 मार्च को आयोजित किया जायेगा जिसमें कंपनी अपने फ्लैगशिप OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन को भी लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले, वायरलेस ईयरबड्स के रेंडर ऑनलाइन सामने आए हैं। नए इयरफ़ोन 2020 में लॉन्च किए गए Bullets Wireless Z का सीक्वल होंगे। आने वाले ईयरबड्स को Bullets Wireless Z के उत्तराधिकारी के रूप में लॉन्च किया जाएगा। भारत में OnePlus Bullets Wireless Z2 की कीमत 1,999 रुपये हो सकती है।
OnePlus Bullets Wireless Z2 के संभावित फीचर्स
लीक हुए रेंडर्स से पता चलता है कि OnePlus Bullets Wireless Z2 दो रंगों में पेश किया जाएगा जिसमें ब्लैक और ब्लू कलर शामिल होंगे। हालांकि वनप्लस ने अभी तक वनप्लस बुलेट्स वायरलेस जेड2 की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इयरफ़ोन को हाल ही में ब्लूटूथ एसआईजी प्रमाणन साइट पर देखा गया था। लिस्टिंग से पता चलता है कि ईयरबड्स ब्लूटूथ v5.0 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेंगे।
ये ईयरफोन नेकबैंड स्टाइल ब्लूटूथ ईयरफोन में आएंगे। रेंडर्स के मुताबिक, डिवाइस के एक तरफ लाल रंग के तीन बटन दिए गए हैं। एक वॉल्यूम रॉकर और म्यूजिक प्लेबैक को नियंत्रित करने के लिए मल्टीफंक्शनल बटन हो सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ वनप्लस की ब्रांडिंग देखी जा सकती है। OnePlus Bullets Wireless Z की तरह इनमें इन-ईयर एंगुलर सिलिकॉन टिप्स होंगे। ईयरटिप्स में मैग्नेटिक बिट्स भी दिखाई देते हैं ताकि उपयोग में न होने पर वे एक-दूसरे से चिपक जाएं। इनमें कथित तौर पर ब्लूटूथ v5.0 कनेक्टिविटी देखने को मिल सकती है।
OnePlus Bullets Wireless Z2 एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC) के साथ आएगा या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। इयरफ़ोन की यह जोड़ी Sony LDAC Hi-Res Audio को भी सपोर्ट करती है। OnePlus Bullets Wireless Z2 इन-ईयर एंगुलर सिलिकॉन टिप्स के साथ आ सकता है। रेंडरर्स यह भी दिखाते हैं कि बड्स में एक चुंबकीय विशेषता होगी जो उपयोगकर्ताओं को आसानी से संगीत चलाने / रोकने में मदद करेगी। इयरफ़ोन में सिंगल मॉड्यूल पर ट्रिपल बटन सेटअप है।