जयपुर। स्मार्टफोन निर्माताओं में फोल्डेबल डिस्प्ले स्मार्टफोन बनाने की होड लगी हुई है। और ये स्मार्टफोन धीरे.धीरे स्मार्टफोन बाजार का हिस्सा बनते जा रहे हैं। और लोगे इन्हें पसंद भी कर रहे हैं। पहले सैमसंग ने गैलेक्सी जेड फ्लिप 4 और गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 स्मार्टफोन लॉन्च किए इसके बाद चीनी कंपनी शाओमी ने शाओमी मिक्स फोल्ड 2 लॉन्च किया। मोटोरोला कंपनी भी औ मोटोरोला ने मोटो रेज़र 2022 लॉन्च कर चुकी है। और अब चीनी कंपनी वनप्लस फोल्डेबल स्मार्टफोन लाॅन्च करने की तैयारी कर रही है।
वनप्लस के सह.संस्थापक पीट लाउ ने हाल ही में ट्विटर पर दो तस्वीरें साझा कीं जो एक फोल्डेबल डिस्प्ले स्मार्टफोन की तरह दिखती हैं। और उन्होनें यूजर्स से सवाल पूछा कि आपको क्या लगता है कि यह क्या है..?
हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया था कि यह एक फोल्डेबल वनप्लस स्मार्टफोन होगा। लेकिन, रिपोर्ट्स इस ओर इशारा करती हैं कि कंपनी जल्द ही फोल्डेबल डिस्प्ले स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि फोन को एंड्रॉइड 13 मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया जायेगा।
इसके अलावा, रिपोर्ट्स इस बात का भी संकेत देती हैं कि फोन 2023 में किसी समय आएगा। बता दें कि वनप्लस ने इस साल पहले ही कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इस सूची में वनप्लस 10 प्रो 5जी और वनप्लस 10 टी 5जी जैसे स्मार्टाफोन शामिल हैं।