जयपुर। चाइनीज टेक कंपनी वनप्सल ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 10 टी 5 जी (Oneplus 10T 5G) लाॅन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन को कल 3 अगस्त को शाम 7 बजे लाॅन्च किया। कंपनी ने इसे ग्लोबली लाॅन्च किया है। साथ ही भारत में इस फोन को ग्राहकों के लिए उपलब्ध करवा दिया है। कंपनी ने इस फोन को 5,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 33W फास्ट चार्जिंग जैसे जबरदस्त फीचर्स के साथ पेश किया है। आइये इस फोन की कीमत और फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।
भारत में Oneplus 10T 5G के फीचर्स
कंपनी ने भारत में इस फोन के तीन वेरिएंट उपलब्ध करवा रही है। जिसमें, पहला 8 जीबी रैम के साथ है जिसकी कीमत 49,000 रूपये रखी गई है। वहीं, 12 जीबी रैम की कीमत 54,999 रूपये रखी गई है। जबकि इसके हाई एंड वेरिएंट 16 जीबी रैम वाले माॅडल की कीमत 55,999 रूपये है। उपलब्धता की बात करें तो कंपनी ने इस फोन को अमेजन पर सेल के लिए उपलब्ध करवा दिया है।
Oneplus 10T 5G के फीचर्स
जहां तक स्पेसिफिकेशंस की बात है इस फोन में 6.7.इंच का का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8़ जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है जिसे अधिकमत 16GB तक रैम और 512 जीबी स्टोरेज स्पेस के साथ जोड़ा गया है।
जहां तक कैमरे का सवाल है Oneplus 10T 5G में, IMX 766 सेंसर के साथ 50Hz का प्राइमरी लेंसए 8MP का अल्ट्रा.वाइड.एंगल लेंस और 2MP का सहायक सेंसर दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी वनप्लस के इस फोन में 16MP का कैमरा दिया है। 150W फास्ट चार्जिंग तकनीक के समर्थन के साथ 4800mAh की बैटरी दी गई है। लंबे गेमिंग सेशन के दौरान फोन को गर्म होने से बचाने के लिए कंपनी ने फोन में Next gen 3D Cooling 2.0 टेक्नोलॉजी दी है।