जयपुर। ऐसा लगा रहा है कि वनप्लस नॉर्ड 2 सीई जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। इस फोन को हाल ही में OnePlus Nord 2 CE 5G को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) पर स्पॉट किया गया है।
वनप्लस नॉर्ड 2 सीई को बीआईएस पर टिपस्टर मुकुल शर्मा (@stufflistings) द्वारा देखा गया था। हालाँकि, BIS लिस्टिंग डिवाइस के बारे में किसी भी प्रकार की ज्यादा जानकारी नहीं दी है। यह फोन साइट पर कोड नाम IV2201 के साथ लिस्ट किया गया था। इससे पता चलता है कि यह फोन जल्द ही भारत में
बता दें कि OnePlus Nord 2 CE 5G इस साल जून में लॉन्च किए गए Nord CE का सक्सेसर होगा। हालांकि कंपनी ने इस फोन के लॉन्च होने की कोई निश्चित टाइमलाइन नहीं दी है। लेकिन जल्द ही हमें इस फोन के टीजर देखने को मिल सकते हैं। पिछली रिपोर्टों ने Q1 2022 लॉन्च टाइमलाइन का सुझाव दिया है।
संभावित फीचर्स
डिवाइस के लीक हुए रेंडर से पता चलता है कि नया वनप्लस डिवाइस ओप्पो रेनो 7 जैसा दिखता है। नया डिवाइस ओप्पो रेनो 7 का री-ब्रांडेड वर्जन हो सकता है। OnePlus Nord 2 CE में फुलएचडी+ रेजोल्यूशन के साथ 6.43-इंच का AMOLED डिस्प्ले आने की उम्मीद है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया जाएगा। बैटरी यूनिट भी 4500 एमएएच की ही होग सकती है। वनप्लस नॉर्ड 2 सीई को रेनो 7 पर 33W के बजाय 65W चार्जिंग स्पीड मिलने की उम्मीद है। वनप्लस डिवाइस में 3.5 मिमी हेडफोन जैक भी हो सकता है।
फोन मैं पीछे की साइड तीन कैमरे दिये जा सकते हैं, जिसमे मुख्य कैमरा 64 मेगापिक्सल होने की संभावना है। वहीं अन्य सेंसर 8 मेगापिक्सल ओर 2 मेगापिक्सल होने की संभावना है।