जयपुर।(मनोज गुर्जर) प्रीमियम स्मार्टफोन बनाने के लिए लोकप्रिय स्मार्टफोन निमार्ता वनप्लस भारत में 22 जुलाई को अपनी नॉर्ड सीरीज को आगे बढ़ाते हुए OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इस फोन के लॉन्च होने से पहले ही इसकी कीमत, फीचर्स और स्पेशिफिकेशंस लीक हो गये हैं। इन लीक्स को जाने माने टिपस्टर इशान अग्रवाल ने आउट किया है। आइये लीक्स की पूरी जानकारी आपको बताते हैं।
डिजाइन
लीक हुए रेंडर के अनुसार स्क्रीन के ऊपरी बाएँ कोने पर कैमरे फिट करने के लिए डिवाइस एक हॉल पंच कट-आउट दिया गया है। इसमें बैक पैनल के ऊपरी बाएँ कोने एक आयताकार मॉड्यूल मौजूद है जिसमें अंदर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा।
संभावित कीमत
लीक के अनुसार, वनप्लस नॉर्ड 2 को दो वेरिएंट में पेश किया जा सकता है जिसमें 8GB रैम / 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 12GB रैम / 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 34,999 रुपये हो सकती है।
संभावित फीचर्स
लीक्स के मुताबिक नप्लस नॉर्ड 2 में 6.43 इंच का फुल एचडी+ फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले
दिया जायेगा। जिसका 90Hz रिफ्रेश रेट होगा। डिवाइस में डुअल सिम कार्ड स्लॉट होंगे और इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 1200 AI SoC प्रोसेसर मौजूद होगा। यह Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। और फोन में पावर देने के लिए 4,500mAh की बैटरी मौजूद होगी। यह फोन 65W Warp चार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ पेश किया जायेागा।
कैमरा
वनप्लस नॉर्ड 2 पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करेगा जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी IMX766 सेंसर होगा। साथ ही 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर मौजूद होगा। आगे की तरफ, यह सेल्फी लेने के लिए 32-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा।