Amazon पर OnePlus Nord 2T 5G टीजर जारी हुआ, भारत में जल्द लॉन्च होने की संभावना

जयपुर। वनप्लस फैन्स के लिए अच्छी खबर है। कंपनी जल्द ही भारत में OnePlus Nord 2T 5G को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने OnePlus Nord 2T 5G का टीजर ई कॉमर्स बेवसाइट अमेजन पर जारी कर दिया है। टीज़र से पता चला है कि स्मार्टफोन जल्द ही डेब्यू करेगा, हालाँकि, लॉन्च डेट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

अमेजन पर जारी हुए टीजर से पता चला है कि OnePlus Nord 2T 5G 4,500 mAh की बैटरी के साथ आएगा जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। वहीं फोन में 50MP Sony IMX766 सेंसर दिया जायेगा और यह MediaTek डाइमेंशन 1300 SoC और OxygenOS 12.1 आउट-ऑफ-द-बॉक्स को सपोर्ट करेगा।

OnePlus Nord 2T 5G के संभावित फीचर्स
OnePlus Nord 2T 5G में 6.43-इंच की फुलएचडी+ AMOLED डिस्प्ले होने की संभावना है जो 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर कर सकती है। स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 1300 प्रोसेसर देने की संभावना जताई गई है। फोन में 12GB रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। टीजर के मुताबिक, स्मार्टफोन ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन में आएगा।

कैमरे की बात करें तो वनप्लस ने पहले ही खुलासा कर दिया है कि स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा जिसमें 50MP Sony IMX766 प्राइमरी सेंसर शामिल होगा। एक पिछली रिपोर्ट से पता चलता है कि इस रियर कैमरा सेटअप में 8MP Sony IMX355 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर भी शामिल होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए आपको 32MP का पंच होल कैमरा मिल सकता है।

स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी चार्जिंग स्पीड है। OnePlus Nord 2T 5G 4,500 mAh की बैटरी से लैस होगा जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। विशेष रूप से, OnePlus 10 Pro 5G भी 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक के समर्थन के साथ आता है।