Snapdragon 782G प्रोसेसर के साथ OnePlus Nord CE 3 भारत में लॉन्च, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन

जयपुर।  चीन की स्मार्टफोन निर्माता वनप्लस ने भारत में एक और नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन नोर्ड सीरीज के तहत OnePlus Nord CE 3 है। इस फोन की खासियत इसका प्रोससर और दमदार बैटरी है। फोन में  स्नैपड्रैगन 782G SoC दिया गया है। साथ ही इसमें  80W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।
OnePlus Nord CE 3  की भारत में कीमत
 वनप्लस ने Nord CE 3 को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है जिसमें पहला वेरिएंट  8GB रैम + 128GB स्टोरेज है जिसकी कीमत  26,999 रूपये रखी गई है। जबकि दूसरा वेरिएंट .12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत  28,999 रूपये रखी गई है। उपलब्धता की बात करें तो  यह भारत में अगस्त में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इच्छुक उपयोगकर्ता हैंडसेट को वनप्लस इंडिया की वेबसाइट से खरीद सकते हैं।


OnePlus Nord CE 3  स्पेसिफिकेशन
वनप्लस नॉर्ड सीई 3 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का फ्लुइड AMOLED डिस्प्ले है। स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 782G SoC द्वारा संचालित है, जो 12GB तक रैम के साथ जुड़ा है। यह एंड्रॉइड 13-आधारित OxygenOS 13.1 आउट-ऑफ-द-बॉक्स चलाता है।

कैमरा डिपार्मेंट में आपको यहां पीछे की तरफ तीन कैमरा देखने को मिलेंगे जिसमें  प्रमुख कैमरा 50-मेगापिक्सल सोनी IMX890 सेंसर के मौजूद है।  साथ-साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस होता है। तीनों कैमरे रियर पैनल के ऊपरी बाईं ओर दो गोलाकार मॉड्यूल में रखे गए हैं। लेंस के साथ एक एलईडी फ्लैश भी है और बैक पैनल के केंद्र में वनप्लस की ब्रांडिंग है।

कंपनी के अनुसार, वनप्लस नोर्ड CE 3 में 80W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है, जो उपयोगकर्ताओं को अपने डिवाइस को केवल 15 मिनट में पूरी तरह से चार्ज करने में सक्षम बनाती है।