जयपुर। OnePlus ने आज एक लॉन्च इवेंट के दौरान भारत में OnePlus 10R, Nord CE2 Lite 5G स्मार्टफोन और OnePlus Nord Buds TWS ईयरबड्स लॉन्च किए। OnePlus 10R की जानकारी हम पहले ही दे चुके हैं यहां, हम आपको OnePlus Nord CE2 Lite 5G के बारे में बताने जा रहे हैं।
OnePlus Nord CE2 Lite 5G की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो OnePlus Nord CE2 Lite 5G दो वेरिएंट में आता है। फोन के 6GB+128GB वैरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है जबकि फोन के 8GB+128GB वैरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। इसकी बिक्री देश में 30 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से OnePlus.in, OnePlus Store ऐप, Amazon India, Reliance Digital Stores, Croma Stores और चुनिंदा पार्टनर स्टोर्स पर शुरू होगी।
OnePlus Nord CE2 Lite 5G स्पेसिफिकेशंस
इस फोन में 6.59-इंच के एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिज़ॉल्यूशन 2412×1080 पिक्सल, 20:9 का आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz का स्क्रीन रिफ्रेश रेट है। इसमें sRGB और डिस्प्ले P3 टेक्नोलॉजी के लिए सपोर्ट भी है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5जी प्रोसेसर दिया गया है।
कैमरों की बात करें तो, OnePlus Nord CE2 Lite 5G ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करता है जिसमें 6P लेंस के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। रियर कैमरा सेटअप एआई सीन एन्हांसमेंट, स्लो-मोशन वीडियो, डुअल-व्यू वीडियो, एचडीआर और नाइटस्केप मोड जैसी सुविधाओं के साथ आता है। आगे की तरफ, फोन में सोनी के IMX471 सेंसर के साथ 16-मेगापिक्सल का कैमरा है।
जहां तक बैटरी का सवाल है, OnePlus Nord CE2 Lite 5G में 5,000mAh की बैटरी है जो 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करती है। अन्य विशेषताओं में वाईफाई, ब्लूटूथ 5.2, 5जी कनेक्टिविटी, जीपीएस, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5 मिमी जैक और चार्जिंग के लिए यूएसबी 2.0 टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।