अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ की ऑनलाइन समीक्षा बैठक संपन्न

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |

महिला प्रकोष्ठ की ओर से किए जाने वाले सामाजिक कार्यों की रूपरेखा पर बैठक में हुआ मंथन

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश अध्यक्ष रश्मि सक्सेना के नेतृत्व में गूगल मीट का आयोजन किया गया। वर्चुअल बैठक में महिला प्रकोष्ठ की ओर से वर्ष भर किए जाने वाले सामाजिक कार्यों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा कर विचार विमर्श कर सुझाव भी लिए गए। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश मीडिया प्रभारी शालिनी भटनागर ने बताया कि बैठक में प्रदेश में महिला प्रकोष्ठ के कुछ जिला अध्यक्षों की नवनियुक्ति की गई इसके साथ ही जिले की कार्यकारिणी का भी गठन सर्वसम्मति से किया गया। प्रदेश अध्यक्ष रश्मि सक्सेना ने नवनियुक्त अध्यक्षों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों को शुभकामनाओं के साथ महिला प्रकोष्ठ द्वारा किए जाने वाले कार्यो के बारे में चर्चा की साथ ही उन्होंने महिला विकास एवं महिला सशक्तिकरण सहित अन्य सामाजिक कार्यो में पूरी लगन के साथ जुट जाने का आह्वान किया।
बैठक में प्रदेश महामंत्री श्रीमती रेणु श्रीवास्तव ,
उपाध्यक्ष रेणु सक्सेना ,उपाध्यक्ष मंजू श्रीवास्तव , जयपुर दक्षिण मीरा सक्सेना,जिलाध्यक्ष जयपुर उत्तर रीनासक्सेना,जिलाध्यक्ष बीकानेर सीमा माथुर ,जिलाध्यक्ष जोधपुर सीमा भुवन माथुर ,जिलाध्यक्ष भीलवाड़ा प्रीति माथुर ,जिलाध्यक्ष कोटा नैना सक्सेना,चित्तौडगढ़ प्रिंयका सक्सेना
जिलाध्यक्ष सीकर गरिमा सक्सेना ,महामंत्री अंशू माथुर ,प्रीति माथुर, अंकिता माथुर,हेमलता माथुर नागौर से उपस्थित रहे।