जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो ने अभी भारत में एक किफायती स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस फोन का नाम ओप्पो A16K है। यह डिवाइस पिछले साल लॉन्च हुए Oppo A16 का वाटर-डाउन वर्जन है। डिवाइस की प्रमुख विशेषताओं में मीडियाटेक हेलियो G35 SoC, एक 6.52-इंच HD + डिस्प्ले जैसे फीचर्स शामिल हैं। आइये इस फोन की कीमत और फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।
Oppo A16K: भारत में कीमत
Oppo A16K की कीमत 3GB RAM/32GB इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट के लिए 10,490 रुपये है। फिलहाल यह फोन एक की वेरिएंट में उपलब्ध है। डिवाइस वर्तमान में कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर और अन्य सभी चैनलों के माध्यम से ब्लैक, ब्लू और व्हाइट रंग विकल्पों में उपलब्ध है। कंपनी सभी प्रमुख बैंकों के माध्यम से डिवाइस के साथ तीन महीने तक के लिए नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी दे रही है।
ओप्पो A16K: स्पेसिफिकेशंस
Oppo A16K में 2.4D ग्लास प्रोटेक्शन के साथ 6.52-इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें MediaTek Helio G35 प्रोसेसर दिया गया है। जिसे 3GB रैम के साथ जोड़ा गया है। फोन में 32GB इंटरनल स्टोरेज मौजूद है जिसे इक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से बढ़ाया जा सकता है। यह डिवाइस Google के Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। फोन में पावर देने के लिए 4,230mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन चल सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।
कैमरा की बात करें तो डिवाइस में पीछे की तरफ एक सिंगल 13-मेगापिक्सल सेंसर है जिसे एलईडी फ्लैश के साथ जोड़ा गया है। रियर कैमरा स्टाइलिश फिल्टर्स, बैकलिट एचडीआर, डैजल कलर मोड और नाइट फिल्टर्स के सपोर्ट के साथ आता है। आगे की तरफ, डिवाइस में सेल्फी लेने के लिए 5-मेगापिक्सल सेंसर है और यह एचडीआर, नेचुरल स्किन रीटचिंग और एआई पैलेट के लिए सपोर्ट के साथ आता है।