5,000mAh बैटरी, 64GB स्टोरेज के साथ साथ OPPO A57 भारत में लॉन्च हुआ, जानें कीमत और फीचर्स

जयपुर। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन OPPO A57 4G है। इसे MediaTek Helio G35 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। स्मार्टफोन दो वेरिएंट 3GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 64GB में 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध होगा।

OPPO A57 4G की कीमत और उपलब्धता
स्मार्टफोन दो वेरिएंट 3GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 64GB में पेश किया गया है। 3GB RAM + 64GB मॉडल को फिलहाल सेल के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है। वहीं, दुसरे मॉडल 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध होगा।

OPPO A57 4G के फीचर्स
OPPO A57 4G में वाटरड्रॉप नॉच डिज़ाइन दिया गया है। इसमें 6.56 इंच का एचडी+ (720×1612 पिक्सल) एलसीडी पैनल है। जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है।
फोटो ग्राफी की बात करें तो OPPO A57 4G में डुअल रियर कैमरा है, जिसमें एक 13MP (f/2.2) प्राइमरी शूटर और एक 2MP (f/2.4) डेप्थ सेंसर शामिल है। वहीं फोन में सामने की तरफ यह एक 8MP (f/2.0) सेल्फी शूटर दिया गया है।

प्रोसेसर की बात करें तो OPPO A57 4G में MediaTek Helio G35 SoC दिया गया है। जिसे 4GB तक रैम और 64GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें वर्चुअल रैम सपोर्ट भी मिलता है। डिवाइस एंड्रॉइड 12-आधारित ColorOS 12.1 पर काम करता है। फोन में पावर देने के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 33W फास्ट-चार्जिंग प्रदान करता है। फोन में साइड-माउंटेड फ़िंगरप्रिंट रीडर है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी, डुअल-सिम, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक और एक टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।