जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने हाल अपना नया Oppo A76 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने यह फोन मलेशिया में लॉन्च किया गया था। Oppo A76 एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 SoC के साथ पेश किया गया है, जिसे 6GB रैम और 5GB विस्तारित रैम के साथ जोड़ा गया है। Oppo A76 में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप,33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट,5,000mAh की बैटरी जैसे कई फीचर्स शामिल हैं। आइये इस फोन की कीमत और फीचर्स एक नजर डालते हैं।
Oppo A76 की कीमत, उपलब्धता
Oppo A76 को 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया गया है जिसकी कीमत MYR 899 (लगभग 16,000 रुपये) है। स्मार्टफोन मलेशिया में ओप्पो की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध है। ओप्पो स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन- ग्लोइंग ब्लैक और ग्लोइंग ब्लू में 12 महीने की वारंटी के साथ पेश कर रहा है। यह स्मार्टफोन भारत में कब लॉन्च होगा अभी घोषणा नहीं की है।
Oppo A76 फीचर्स
डुअल-सिम वाला Oppo A76 में 6.56-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन Android 11-आधारित ColorOS 11.1 आउट-ऑफ़-द-बॉक्स चलाता है। फोन में एड्रेनो 610 जीपीयू और 6 जीबी रैम के साथ के क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिया गया है।
कैमरे की बात करें तो Oppo A76 में f/2.2 अपर्चर के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और f/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, फोन में f/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है। हैंडसेट में इसके रियर पैनल पर ओप्पो ग्लो डिज़ाइन भी है।
Oppo A76 में 128GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, 802.11ए/बी/जी/एन/एसी के साथ डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5, यूएसबी टाइप-सी, यूएसबी ओटीजी और एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।