जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो ने भारत में F19s स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 SoC प्रोसेसर और 5000 एमएएच की बैटरी के साथ पेश किया गया है। आइये इस फोन के फीचर्स और कीमत पर विस्तार से नजर डालते हैं।
Oppo F19s स्पेशल एडिशन की कीमत
Oppo F19s स्पेशल एडिशन की कीमत 19,990 रुपये है और इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस डिवाइस को ग्लोइंग ब्लैक और ग्लोइंग गोल्ड कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
ओप्पो F19s के फीचर्स
इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.43-इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
दिया गया है। जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है और 180Hz टच सैंपलिंग रेट है। फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 SoC प्रोसेसर से लैस किया गया है जिसे एड्रेनो 610 GPU के साथ जोड़ा गया है। साथ ही अधिकतम 6 जीबी रैम के साथ जोड़ा गया है। फोन में अधिकतम 128 जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह Google के Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। और इसमें कंपनी का अपना ColorOS 11.1 स्किन है। यह सब 33W फ्लैश चार्ज सपोर्ट साथ 5,000mAh की बैटरी मौजूद है।
कैमरे की बात करें तो पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करता है जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होता है जिसे 2-मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल के मैक्रो लेंस के साथ जोड़ा जाता है। आगे की तरफ, इसमें सेल्फी लेने के लिए 16-मेगापिक्सल का सेंसर है।