जयपुर। स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो भारत में नई Oppo F21s Pro सीरीज लांच करने पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने लॉच डेट की घोषणा कर दी है। Oppo F21s Pro सीरीज भारत में 15 सितंबर को लॉन्च होगी कंपनी ने यह भी कहा कि अपकमिंग सीरीज के कैमरा सेटअप में 30x जूम सपोर्ट होगा। हाल ही में, एक लैंडिंग पेज भी लाइव हुआ था, जिसमें ओप्पो F21s प्रो सीरीज के प्रमुख विशेताओं का भी खुलासा किया गया था। इसके अतिरिक्त, एक रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्टफोन सीरीज में वेनिला ओप्पो F21s और ओप्पो F21s प्रो शामिल करने के की जानकारी दी गई है। यह कथित तौर पर 8GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस होगा।
स्मार्टफोन कंपनी ने ट्विटर के माध्यम से पुष्टि की कि ओप्पो F21s प्रो सीरीज़ भारत में 15 सितंबर को डेब्यू करेगी। ओप्पो ने यह भी घोषणा की कि आगामी सीरीज़ के कैमरा सेटअप में 30x ज़ूम सपोर्ट होगा। फर्म ने पहले दावा किया था कि ओप्पो F21s प्रो सीरीज़ माइक्रोलेंस कैमरा को स्पोर्ट करने वाला सेगमेंट में पहला होगा।
हैंडसेट के लॉन्च से पहले, टिप्सटर पारस गुगलानी (@PassionateGeekz) ने PriceBaba के साथ मिलकर दावा किया है कि Oppo F21s Pro सीरीज़ में वनीला Oppo F21s और Oppo F21s Pro शामिल होंगे। कहा जाता है कि दोनों हैंडसेट में 8GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज है। रिपोर्ट में एक कथित लाइव इमेज भी शेयर की गई है, जिससे पता चलता है कि आने वाला हैंडसेट ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करेगा।
ओप्पो की वेबसाइट पर लाइव लैंडिंग पेज के अनुसार सीरीज में Sony IMX709 सेल्फी कैमरा सेंसर होगा, जिसे लैंडिंग पेज के अनुसार डिस्प्ले के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर होल-पंच कटआउट के अंदर रखा जाएगा।
ओप्पो F21s प्रो सीरीज़ को एलईडी फ्लैश के साथ 64-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर एआई कैमरा सेटअप के साथ पेश की जायगी। सीरीज का सेकेंडरी कैमरा रिंग लाइट से घिरा होगा, जिसे कंपनी ने ऑर्बिट लाइट का नाम दिया है। आने वाले ओप्पो हैंडसेट में रियर पैनल पर ओप्पो ग्लो डिज़ाइन होने की पुष्टि की गई है। ओप्पो का दावा है कि फोन की मोटाई 7.66mm होगी।
लैंडिंग पेज के मुताबिक, Oppo F21s Pro सीरीज में वॉल्यूम रॉकर और लेफ्ट स्पाइन पर सिम ट्रे और राइट स्पाइन पर पावर बटन होगा। माइक्रोसाइट के मुताबिक, नीचे की तरफ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, माइक्रोफोन और स्पीकर ग्रिल होगा।