जयपुर। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2022 में Oppo Find X5 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस इवेंट के दौरान कंपनी के Find X5 सीरीज के तहत ओप्पो तीन स्मार्टफोन Oppo Find X5 प्रो,Oppo Find X5 और Oppo Find X5 लाइट लॉन्च कर सकती है। Oppo Find X5 5G और Oppo Find X5 Lite 5G स्मार्टफोन कथित तौर पर सिंगल 8GB + 256GB स्टोरेज वैरिएंट में पेश किए जाएंगे। Oppo Find X5 5G और Oppo Find X5 Lite 5G में सेल्फी कैमरा के लिए फ्रंट में होल-पंच कटआउट के साथ आएंगे।
Oppo Find X5 5G, Find X5 Lite 5G की संभावित कीमत
ओप्पो फाइंड एक्स5 5जी की कीमत करीब 1,000 यूरो (करीब 85,300 रुपये) हो सकती है, जबकि ओप्पो फाइंड एक्स5 लाइट 5जी की कीमत करीब 500 यूरो (करीब 42,600 रुपये) हो सकती है।
Oppo Find X5 के फीचर्स
Oppo Find X5 में क्वाड एचडी+ डिस्प्ले दिया जायेगा जिसका आकार 6.7 इंच होने वाला है। जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ होगा। इस सीरीज को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किए जायेगा।
Oppo Find X5 प्रो स्पेसिफिकेशंस
Oppo Find X5 Pro के स्पेसिफिकेशन भी ऑनलाइन लीक हो गए हैं। साथ ही ओप्पो के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमतों का भी खुलासा हो गया है। फोन के हाल ही में लीक हुए रेंडर्स में इसके कैमरे की डिटेल्स सामने आई हैं। Oppo Find X5 Pro में अनोखा कैमरा डिजाइन देखने को मिलेगा। साथ ही, OnePlus 9 सीरीज और OnePlus 10 Pro की तरह, इसके कैमरे में HASSELBLAD ब्रांडिंग दिखाई देगी।
यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। फोन के पिछले हिस्से में दो 50MP Sony IMX776 सेंसर होंगे, जिनमें एक वाइड-एंगल कैमरा और एक अल्ट्रा-वाइड प्राइमरी कैमरा होगा। Oppo Find X5 Pro का तीसरा कैमरा 13MP का होगा। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा मिलेगा।