5,000mAh बैटरी, 5G सपोर्ट और 8 जीबी रैम के साथ Oppo K10 भारत में लॉन्च, इतनी है कीमत

जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो ने भारत में अपने Oppo K10 स्मार्टफोन का 5 जी वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी का 4 जी वेरिएंट भारत में पहले से ही बिक रहा है। इस नये स्मार्टफोन में कंपनी ने मीडियाटेक के डाइमेंशन 810 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। साथ ही फोन में 33W सुपर VOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक के लिए सपोर्ट भी है। आइये इस फोन की कीमत सहित पूरी जानकार आपको देते हैं।

Oppo K10 5G की कीमत और उपलब्धता
नया लॉन्च हुआ ओप्पो K10 5G सिंगल 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट में आता है, जिसकी भारत में कीमत 17,499 रुपये है। इस फोन को फ्लिपकार्ट के माध्यम से 15 जून को दोपहर 12 बजे बेचा जायेगा।

लॉन्च ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक, कोटक महिंद्रा और बैंक ऑफ बड़ौदा से क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 1,500 रुपये की छूट मिल जायेगी। इसके अलावा, ई-रिटेलर इच्छुक खरीदारों को तीन महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई भी दे रहा है।

Oppo K10 5G स्पेसिफिकेशंस

विनिर्देशों के अनुसार, हाल ही में लॉन्च किया गया ओप्पो K10 6.56-इंच HD + डिस्प्ले के साथ आता है जिसका रिज़ॉल्यूशन 1612 x 720 पिक्सल और 90Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट है। फोन में मीडियाटेक के डाइमेंशन 810 5G चिपसेट दिया गया है जिसे ARM माली-G57 MC2 GPU, 8GB RAM, 5GB वर्चुअल रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोडा गया है। फोन Android 12-आधारित ColorOS 12.1 पर चलता है।

कैमरे की बात करें तो ओप्पो K10 एक डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर होता है। फ्रंट में सेल्फी के लिए इसमें 8MP का कैमरा है। रियर कैमरे नाइट, पोर्ट्रेट, एक्सपर्ट, एक्स्ट्रा एचडी, पैनोरमा, टाइमलैप्स और स्लो मोशन सहित विभिन्न शूटिंग मोड के लिए सपोर्ट करते हैं। दूसरी ओर, फ्रंट कैमरा पैनोरमिक, पोर्ट्रेट, नाइट और टाइमलैप्स मोड के लिए सपोर्ट करता है। बैटरी की बात करें तो Oppo K10 का 5G वेरिएंट 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है जो 33W सुपर VOOC चार्जिंग तकनीक के लिए सपोर्ट करता है। फोन मिडनाइट ब्लैक और ओशन ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।