5000mAh बैटरी, 50-मेगापिक्सेल कैमरा फीचर्स के साथ Oppo K10 भारत में लॉन्च हुआ, जानें कीमत और फीचर्स

जयपुर। चीन की दिग्ग टेक कंपनी Oppo ने भारत में आज अपनी K सीरीज का पहला स्मार्टफोंन लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन ओप्पो K10 है। कंपनी ने इस फोन को 50-मेगापिक्सेल सेंसर, एक 16-मेगापिक्सेल सेल्फी कैमरा, एक 5000mAh की बैटरी, फास्ट चार्जिंग, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर जैसी विशेषतओं को जोडा है। आइये इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में आपको जानकारी दे देते हैं।
Oppo K10 की भारत में कीमत और ऑफर्स
Oppo K10 दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है। 6GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,990 रुपये है, जबकि 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपये है। ऑफर्स की बात करें तो खरीदारों को SBI बैंक कार्ड पर 2,000 रुपये और बैंक ऑफ बड़ौदा कार्ड पर 1,000 रुपये की तत्काल छूट मिलेगी। हालांकि, यह ऑफर सिर्फ सेल के पहले दिन के लिए ही वैलिड है। इसके अतिरिक्त, ग्राहकों को स्मार्टफोन खरीदने पर Disney+ Hotstar का 1 साल का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
Oppo K10 के फीचर्स
Oppo K10 में 6.5-इंच FHD+ LCD डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। हुड के तहत फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट दिया गया है जिसे अधिकतम 8 जीबी रैम के साथ जोड़ा गया है। फोन में अधिकतम 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से बढ़ाया जा सकता है। यह एंड्रॉइड 11-आधारित ColorOS 11.1 पर चलता है।

कैमरे की बात करें तो ओप्पो K10 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर है। यह वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा स्पोर्ट करता है। फोन में पावर देने के लिए 5,000mAh की बैटरी जोडी गई है जो 33W चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करता है।