Oppo ने भारत में लॉन्च किया सस्ता और टिकाऊ स्मार्टफोन, कीमत सहित जानें पूरा विवरण

जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है यह स्मार्टफोन 4230 एमएएच की बैटरी, 13 मेगापिक्सल कैमरा, MediaTake helio P22 प्रोसेसर जैसी विशेषताओं से लैस है। इस फोन के फीचर्स और कीमत पर डिटेल में जानकारी देते हैं।

OPPO A16e की कीमत एवं उपलब्धता
Oppo A16e स्मार्टफोन को 3GB रैम + 32GB स्टोरेज और 4GB + 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन- मिडनाइट ब्लैक, ब्लू और व्हाइट में पेश किया गया है। ओप्पो ने अभी तक इस स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता की घोषणा नहीं की है। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो इनकी कीमत क्रमश: 9,990 रुपये और 11,990 रुपये हो सकती है।

Oppo A16e के फीचर्स
इस फोन में में 6.52-इंच HD+ IPS LCD पैनल दिया गया है जिसका रेसोल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। यह डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। रैम और स्टोरेज की बात करें तो ओप्पो ने इस फोन को 4GB तक LPDDR4x रैम और 64GB तक बिल्ट-इन eMMC 5.1 स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है। वहीं कंपनी ने फोन को MediaTek Helio P22 चिपसेट के साथ पेश किया है

फोटोग्राफी के लिए कंपनी फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का सिंगल एआई कैमरा दे रही है। वहीं, फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कंपनी इस फोन में बिना फिंगरप्रिंट सेंसर के 4230mAh की बैटरी दे रही है। यह बैटरी माइक्रो यूएसबी चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ओएस की बात करें तो फोन में Android 11 पर आधारित ColorOS 11.1 दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए आपको इस फोन में 4जी वीओएलटीई, वाईफाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस, माइक्रो एसडी कार्ड और 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ सभी स्टैंडर्ड विकल्प दिए गए हैं।