Oppo Pad Air आज शाम 6 बजे भारत में होगा लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स

जयपुर। चीनी स्मार्टफोन कंपनी ओप्प्पो भारत में आज एक लॉन्च इवेंट का आयोजन कर रही है। यह इवेंट शाम 6 बजे से शुरू होने वाला है। कंपनी इस इवेंट में रेनो 8 सीरीज के अलावा भारत में अपना पहला टैबलेट ओप्पो पैड एयर और Enco X2 TWS ईयरबड्स भी उसी भारत में लॉन्च करने वाली हैं।

ओप्पो पैड एयर कंपनी पहले ही अपने घरेलू बाजार में लॉन्च कर चुकी है। ओप्पो ने यह भी घोषणा की है कि यह “स्नैपड्रैगन 6nm SoC प्रोसेसर के साथ पेश किया जायेगा। साथ ही इसमें और 4GB रैम और 3GB वर्चअल रैम होगी। यह फ्लिपकार्ट से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Oppo Pad Air के फीचर्स
टैबलेट में 60Hz रिफ्रेश रेट और 2K रेजोल्यूशन के साथ 10.36 इंच का डिस्प्ले होगा। टैबलेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 SoC प्रोसेसर दिया जायेगा और इसे 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। इसमें 512GB तक की अतिरिक्त स्टोरेज के लिए माइक्रोएसडी कार्ड भी होगा। इस टैबलेट में पीछे की तरफ सिंगल कैमरा होगा। यह बिना किसी एलईडी टॉर्च के 8MP का सेंसर होगा। आगे की तरफ, वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए इसमें 5MP का कैमरा होने की उम्मीद है। टैबलेट 7,100mAh की बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। टैबलेट में एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होगा और इसमें डॉल्बी एटमॉस-ट्यून्ड क्वाड स्पीकर होंगे। और यह एंड्रॉइड 12 ओएस आउट ऑफ द बॉक्स काम करेगा।

ओप्पो Enco X2 के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स
ईयरबड्स को एएनसी और सेगमेंट-फर्स्ट डॉल्बी एटमॉस बिनौरल रिकॉर्डिंग के समर्थन के साथ आने की पुष्टि की गई है जहां उपयोगकर्ता कुशलता से ऑडियो रिकॉर्ड और प्लेबैक कर सकते हैं।