Oppo Reno 6 Pro 5G, F19 सीरीज पर मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट, जानें ऑफर्स

जयपुर। चीनी स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो अपने कुछ प्रीमियम स्मार्टफोन्स को डिस्काउंट के साथ बेच रहा है। स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले ओप्पो के लिए कुछ दिलचस्प ऑफर लेकर आया है। ये ऑफर्स ऑफलाइन या ऑनलाइन सेल दोनों के लिए उपलब्ध है। हाल ही में लॉन्च किए गए रेनो 6 प्रो पर सीधे कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। आइये रेनो 6 प्रो और एफ 19 सीरीज पर मिल रहे ऑफर्स पर विस्तार से बात करते हैं।

Oppo F19 सीरीज, रेनो 6 प्रो 5G पर डील
रेनो 6 प्रो 5जी ऑफलाइन स्टोर्स के माध्यम से 3,000 रुपये तक के कैशबैक ऑफर के साथ उपलब्ध होगा। Oppo F19 Pro+ पर भी 2,000 रुपये की छूट मिलेगी, जबकि F19 सीरीज के बाकी मॉडलों पर 1,500 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। यह ऑफर सभी एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, स्टैंडर्ड चार्टर्ड, फेडरल बैंक, बॉब कार्ड, यस बैंक, आरबीएल बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर मान्य है, इसके अलावा पेटीएम पर 11 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्कांट दिया जायेगा। वहीं ओप्पो 6 महीने की अवधि के लिए नो कॉस्ट ईएमआई भी दे रहा है। सभी मौजूदा ओप्पो यूजर्स को 1,500 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिलेगा।

वहीं,रेनों प्रो 5 जी पर मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो ऑनलाइन खरीदने पर इस फोन पर 3,000 रुपये तक और एफ19 सीरीज पर 2,000 रुपये तक के बैंक ऑफर्स के पात्र होंगे। साथ ही, HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए 9 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI भी है। सभी मौजूदा ओप्पो उपयोगकर्ताओं को 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिलेगा।