Oppo Reno 7 सीरीज जल्द भारत में होगी लॉन्च, टीजर जारी हुआ

जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo जल्द ही भारत में Oppo Reno 7 सीरीज को लॉन्च करने वाली है। कंपनी रेनो 7 सीरीज लॉन्च के लिए टीजर जारी कर दिया है। रेनो 7 सीरीज में तीन मॉडल लॉन्च किये जायेंगे जिसमें ओप्पो रेनो 7 5 जी, ओप्पो रेनो 7 प्रो 5 जी, और ओप्पो रेनो 7 एसई 5 जी शामिल होंगे। इन सभी मॉडल्स को फ्लिपकार्ट के माध्यम से बेचा जायेगा।

ओप्पो इंडिया ने रेनो 7 सीरीज को ट्वीट पर टीज करते हुए कहा कि ओप्पो रेनो 7 सीरीज़ देश में डेब्यू करेगी, इस सीरीज में "दुनिया का पहला सोनी IMX709 अल्ट्रा-सेंसिंग सेंसर मौजूद होगा।

Oppo Reno 7 सीरीज की भारत में संभावित कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैनिला मॉडल Oppo Reno 7 5G की कीमत 28,000 रुपये से 31,000 रुपये के बीच हो सकती है। इसके अलावा रेनो 7 प्रो 5G की कीमत 41,000 रुपये से 43,000 रुपये के बीच हो सकती है।

Oppo Reno 7 सीरीज फीचर
चुंकी यह सीरीज पहले से ही चीन में लॉन्च हो चुकी है। रेनो 7 प्रो में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.55-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले मौजूद है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 1200-मैक्स चिपसेट दिया गया है। फोन में 50-मेगापिक्सेल प्राथमिक सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। हैंडसेट में 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी है।
वहीं, Oppo Reno 7 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.43-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले है। कैमरा कॉन्फ़िगरेशन प्रो मॉडल के समान है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G SoC दिया गया है। जिसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी है।