भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है ओप्पो रेनो 8 4जी, फीचर्स लीक हुए

जयपुर। चाईनीज टेक कंपनी ओप्पो भारत में रेनो 8 सीरीज में के मूल वर्जन ओप्पो रेनो 8 को लाॅन्च करने की योजना बना रहा है। ओप्पो ने कुछ दिनों पहले ही भारत में रेनो 8 प्रो और वेनिला रेनो 8 सहित भारत में रेनो 8 सीरीज़ लॉन्च की। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह एक 4जी स्मार्टफोन होने वाला है। और इसे चुनिंदा क्षेत्रों में लॉन्च किया जाएगा। लाॅन्च से पहले इस फोन के बारे में कुछ जानकारी लीक हुई है आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-

ओप्पो रेनो 8 4जी स्पेसिफिकेशंस
लीक्स के मुताबिक ओप्पो रेनो 8 4 जी स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए कमर कस रहा है। डिवाइस भारत सहित चुनिंदा बाजारों में लॉन्च हो सकता है। टिपस्टर ने कुछ स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं। रेनो 8 4जी फुल.एचडी़ रेजोल्यूशन के साथ 6.43 इंच के पंच.होल डिस्प्ले के साथ आएगा। साझा किए गए रेंडर से फोन के पूरे डिजाइन का पता चलता है। पंच.होल को फोन के ऊपर दाईं ओर शिफ्ट किया गया है। इसमें निचले हिस्से को छोड़कर तीन तरफ से पतले.बेज़ल वाला डिज़ाइन दिया गया है।

डिवाइस पर स्क्रीन 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जायेगा जिसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। इसमें अतिरिक्त सुरक्षा के लिए इन.डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा।

कैमरों की बात करें तो डिवाइस में 64 मेगापिक्सल के मुख्य लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जायेगा। इसके अलावा इसमें डेप्थ सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शॉट्स यिा जायेगा। सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए फोन में आगे की तरफ 32 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया जायेगा। प्रोसेसर की बात करें तो फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 दिया जायेगा जिसे 12जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। जहां तक बैटरी का सवाल है फोन में 33ॅ फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 4,500 एमएएच की बैटरी मौजूद होगी। यह फोन एंड्रॉइड 12 ओएस पर बूट होगा।
ओप्पों रेनो 8 की संभावित कीमत
ओप्पो रेनो 8 4जी दो संभावित कलर ऑप्शन. डॉनलाइट गोल्ड और स्टारलाइट ब्लैक में पेश किया जायेगा। इसे मिड.रेंज सेगमेंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है लेकिन कीमत के बारे में अभी कोई खास जानकारी मौजूद नहीं है। डिवाइस को आने वाले दिनों में भारत सहित कुछ बाजारों में लॉन्च किया जा सकता है।