Oppo Reno 8 5G आज भारत खरीदने के लिए उपलब्ध, जानें कीमत और फीचर्स

जयपुर। ओप्पो ने हाल ही में भारत में ओप्पो रेनो 8 सीरीज़ लॉन्च की है। इस सीरीज में में ओप्पो रेनो 8 5 जी और ओप्पो रेनो 8 प्रो 5 जी शामिल हैं। ओप्पो रेनो 8 5 जी स्मार्टफोन को कंपनी ने आज देश में ग्राहकों को खरदीने के लिए उपलब्ध करा दिया है।
ओप्पो ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि फोन भारत में फ्लिपकार्ट, ओप्पो स्टोर और भारत में मेनलाइन रिटेल आउटलेट्स के माध्यम से शिमर गोल्ड और शिमर ब्लैक कलर वेरिएंट में आज से उपलब्ध होगा।

Oppo Reno 8 5G की कीमत और ऑफर्स
जहां तक कीमत का सवाल है, Oppo Reno8 भारत में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज स्पेस वैरिएंट में 29,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध होगा। ओप्पो आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, कोटक बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड का उपयोग करके की गई खरीदारी पर 3,000 रुपये तक का कैशबैक दे रहा है। इसके अलावा, खरीदारों को डिवाइस की खरीद पर मुफ्त पिकअप और ड्रॉप, 24/7 हॉटलाइन सपोर्ट और मुफ्त स्क्रीन गार्ड और बैक कवर भी मिलेगा।

इसके अतिरिक्त, खरीदारों को आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और कोटक बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड के माध्यम से गैर-ईएमआई लेनदेन पर 1,200 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा।
ओप्पो रेनो 8 5G के फीचर्स
जहां तक स्पेसिफिकेशंस का सवाल है, Oppo Reno8 5G में 6.43-इंच AMOLED डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन रिफ्रेश रेट 90Hz और गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन है। फोन में डाइमेंशन 3100 प्रोसेसर दिया गया है जो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज स्पेस के साथ है। Oppo Reno8 5G फोन Google के Android 12-आधारित ColorOS 12.1 मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

कैमरों की बात करें तो, Oppo Reno8 Pro 5G ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें Sony IMX766 सेंसर के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, Sony IMX355 सेंसर के साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। फोन के फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा है। बैटरी की बात करें तो Oppo Reno8 5G में 4,500mAh की बैटरी है जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करती है।