मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीयन कर नेतृत्व उद्यमशीलता व कौशल निर्माण के अवसर : नेहरू युवा केन्द्र

राजसमंद:- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के स्वायतशासी संस्थान नेहरू युवा केंद्र संग़ठन, राजसमंद के कार्यक्रम सहायक हनवंत सिंह चौहान ने कृषि विज्ञान केंद्र पर जनजाति उपयोजना अंतर्गत आयोजित सिलाई एवं कड़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम में नेतृत्व ओर उद्यमशीलता व कौशल निर्माण के विविध अवसर हेतु 15 से 29 वर्ष की आयु वर्ग की युवतियों व महिलाओं का मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीयन किया व उनके परिवार जनों का भी अधिक से अधिक पंजीयन करवाने का आवाहन किया।