सैमसंग गैलेक्सी M52 5G को भारी छूट पर खरीदने का मौका, ऐसे उठायें डील का फायदा

जयपुर। दिवाली से पहले कं​पनियां अपने कईं प्रमुख स्मार्टफोन्स को डिस्काउंट के साथ बेच रही हैं। इनमें से स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग भी अपने लेटेस्ट 5जी फोन गैलेक्सी एम 52 को भी छूट के साथ बेच रही है। अगर आप इस फोन को खरदीना चाहते हैं तो यह आपके लिय फायदेमंद डील साबित हो सकती है। स्मार्टफोन को पिछले महीने भारत में 29,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था।
सैमसंग ने अपने सैमसंग गैलेक्सी M52 5G की कीमत में कटौती की घोषणा ऑफलाइन बाजारों और कंपनी की आधिकारिक साइट पर की है। कंपनी ने ऑफर को 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक उपलब्ध कराया है।

सैमसंग गैलेक्सी M52 कीमत और छूट
हाल ही में लॉन्च किया गया गैलेक्सी एम52 ऑफलाइन स्टोर्स पर 5,000 रुपये की छूट पर उपलब्ध है। इसलिए, 6GB + 128GB स्टोरेज वैरिएंट जिसे 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, अब 24,999 रुपये में उपलब्ध होगा। जबकि 8GB+128GB की कीमत 31,999 रुपये से कम होकर 26,999 रुपये होगी। फोन ब्लेज़िंग ब्लैक और आइसी ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। अमेज़न पर 6GB+128GB की कीमत 25,999 रुपये में भी उपलब्ध है। आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से लेनदेन करने पर आप 1250 रुपये तक का 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। साथ ही Amazon Pay UPI का इस्तेमाल करने पर आपको 100 रुपये तक का 10 प्रतिशत बैक भी मिलेगा। प्राइम मेंबर्स 6 महीने के स्क्रीन रिप्लेसमेंट के साथ-साथ एक्सचेंज पर 15,000 रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं।