संकल्प-शपथ कार्यक्रम के तहत सुपोषण गतिविधियों का आयोजन

बारां, 4 अक्टूबर। नीति आयोग के अर्न्तगत आशान्वित ब्लॉक किशनगंज में संकल्प-शपथ कार्यक्रम के  तहत सुपोषित परिवार थीम पर बुधवार को आंगनबाड़ी केन्द्र गीगचा पर 0-6 वर्ष तक के बच्चों व गर्भवती महिलाओं की ग्रोथ मॉनिटरिंग व वजन मापन किया गया।


किशनगंज के बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत सभी जो कुपोषण की श्रेणी पाए गए बच्चांे के अभिभावकों को परामर्श व समझाईश से उन्हें स्वच्छता एवं पोष्टिक खान-पान से कुपोषण का मुकाबला करने की सलाह दी जा रही है। गीगचा में इस कार्यक्रम अन्तर्गत द्वितीय गतिविधि गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व 0 से 6 माह तक के बच्चे की अन्नप्राशन सामुदायिक गतिविधि का आयोजन किया गया। प्रथम अन्नप्राशन वाले बच्चों व प्रथम बार पंजीकृत गर्भवती महिलाओं को माला तिलक उपहार प्रदान कर गोद भराई की गई। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान देखभाल-खान-पान, एनीमिया से बचाव समय-समय पर जांच तथा गर्भावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तनों के बारे में जानकारी दी गई।

सामुदायिक गतिविधि में चौपाल पे बात- संतुलित आहार बिंदु पर महिलाओं से चर्चा की गई। न्यूट्री गार्डन वाले 25 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मेरा पौष्टिक बगीचा कार्यक्रम के तहत किचन गार्डन, पोषण वाटिका की उपयोगिता पर चर्चा की गई जिसमें ताजा व हरी सब्जियों के सेवन से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया।