श्री श्रद्धा नाथ कॉलेज गुढ़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का आयोजन

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के गुढ़ा गौडजी मैं स्थित श्री श्रद्धा नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय टोडी गुढ़ा गोरजी में राष्ट्रीय सेवा योजना का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ राजेंद्र कुमार वर्मा कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय जयपुर ,डॉक्टर शक्ति सिंह शेखावत कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय जयपुर, डॉ कृष्ण कुमार चाहर निदेशक श्री श्रद्धा नाथ कॉलेज गुढ़ा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित करके किया l संस्थान के निदेशक ने मुख्य अतिथियों का साफा पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया l इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी सुभाष चंद्र व यादराम भाटी ने सात दिवसीय कार्यक्रम के बारे में संभागियो को अवगत करवाया l कार्यक्रम का संचालन कविता मीणा, निशिका व मोनिका चौधरी ने किया l