वित्तीय साक्षारता शिविर का आयोजन

संवाददाता शिवकुमार शर्मा

बूंदी|

अपना पिन, पासवर्ड, ओटीपी, सीवीवी किसी को न बताये- बैंक प्रबन्धक
भारतीय रिज़र्व बैंक के आह््वान पर समस्त बैंकों द्वारा वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को माध्यमिक विद्यालय सिलोर में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के तत्वाधान में वित्तीय साक्षरता सप्ताह का विशाल साक्षरता कैंप आयोजित किया गया। शिविर में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अक्षय कुमार शर्मा ने वहां मौजूद छात्राओं को डिजिटल बैंकिंग का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने एवं अपने माताजी पिताजी को भी इस तकनीक का प्रयोग करने का प्रशिक्षण देने की सलाह दी।
उन्होंने बताया कि अपना पिन, पासवर्ड, ओटीपी, सीवीवी कभी भी किसी को भी न बताये वरना वित्तीय नुकसान हो सकता है। उन्होंने बताया कि अब नीट, आरटीजीएस, आईएमपीएस, यूपीआई से भुगतान कभी भी किसी भी समय कर सकते है। कार्ड का उपयोग करते समय अपने कार्ड की लिमिट सेट करने की सलाह दी जिससे भारी वित्तीय नुकसान से बचा का जा सके। वित्तीय साक्षरता परामर्श दाता सुरेश कुमार गुप्ता ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने चिटफण्ड कंपनियों से सावधान रहने की सलाह दी।
बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा नमाना के प्रबन्धक विशाल साक्षरता कैंप मे उपस्थित ग्राम वासियो को वित्तीय साक्षरता का महत्व बताते हुए उनके बैंक द्वारा संचालित विभिन्न ऋण एवं जमा योजनओं की जानकारी प्रदान की। शिविरमें 50 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। शिविर में एफएलसीस बीआरकेजीबी के लक्ष्मण सिंह हाडा मौजूद थे। ग्राम लोइचा एवं जवाहर नगर में भी वित्त साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे लगभग 150 महिला व पुरुषो ने भाग लिया।