संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राजस्थान |
कस्बे मे अखिल भारतीय श्री टाक महासभा जहाजपुर देवली कोटा बूंदी टोंक रावतभाटा क्षेत्र का होली मिलन समारोह एवम फागोत्सव का कार्यक्रम टाक वाटिका हिंडोली में आयोजित हुआ जिसमें प्रात 9:00 बजे से ही क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से समाज बंधुओं का आना प्रारंभ हुआ और सैकड़ों समाज बंधुओं ने बड़े उत्साह से इस कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में केंद्रीय कार्यकारिणी के भवन समिति अध्यक्ष भगवती लाल रायला,केंद्रीय आय व्यय निरीक्षक राम अवतार टाक,पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष गोपी लाल टाक चित्तौड़ मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित हुए साथ ही टाक समाज के सैकड़ों समाज बंधुओं ने बड़े उत्साह से इस कार्यक्रम में भाग लिया कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि द्वारा श्री गणेश की से पूजा अर्चना से शुरू हुआ तत्पश्चात अतिथियों के द्वारा विभिन्न सामाजिक विषयों पर परिचर्चा की गई। इस कार्यक्रम में समाज की सैकड़ों महिलाओं ने भी भाग लिया और फाग उत्सव का रंगारंग कार्यक्रम बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया कार्यक्रम के अंत में प्रतिभा सम्मान समारोह और सामाजिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया इस शुभ अवसर पर पवन कुमार,प्रवीण कुमार टाक हिंडोली, गोपीलाल कैलाश टाक जहाजपुर, दीपक टाक जहाजपुर को उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए समाज की ओर से सम्मान पदक भेंट किए गए। कार्यक्रम में जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने भी शिरकत की और सभी समाज बंधुओं ने तहे दिल से विधायक महोदय का हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया इस अवसर पर विधायक गोपीचंद मीणा के द्वारा जहाजपुर में टाक समाज की धर्मशाला निर्माण हेतु विधायकों कोष से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। क्षेत्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार टाक ने विधायक महोदय का और कार्यक्रम में पधारे हुए सभी अतिथियों का और समाज बंधुओं का तहे दिल से आभार व्यक्त किया गया ।