पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे के तत्वाधान में हुआ आयोजन

पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे के तत्वाधान में हुआ आयोजन

संवाददाता शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा । आज के समय में सच और शुचिता के साथ पत्रकारिता की आवश्यकता है इसके लिए पत्रकारों की एकता एवं सकारात्मक सोच होनी चाहिए यह उद्गार पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे के तत्वाधान में गुरुवार को सनाढ्य सामुदायिक भवन कोटा में आयोजित हाडौती पत्रकार अधिवेशन एवं सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कहीं।

विधायक रामनारायण मीणा ने कहा कि मैंने भी पत्रकारिता वर्ष 1975 राष्ट्रीय स्तरीय समाचार पत्र में की थी, तब की पत्रकारिता राज की पत्रकारिता में एवं पत्रकारिता के साधनों में भी अंतर आया है उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज की दशा और दिशा बदल सकता है इसके लिए पत्रकारों को एकजुट रहकर समाज विकास में अपना अमूल्य योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध रहे

पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ पत्रकार सुरक्षा कानून एवं पत्रकारों की समस्याओं के संदर्भ में प्रस्ताव समेत पत्रकारों के हितार्थ अनेक निर्णय की मांगों के बारे में बताते हुए संगठन की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने हाडोती क्षेत्र के पत्रकारों का आह्वान किया कि पत्रकार अपने क्षेत्र की आवाज होता है इसके लिए पत्रकार को सदैव सजग रहकर पूर्ण ईमानदारी के साथ कर को अंजाम देने की जरूरत है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव श्रीमती रांची गौतम ने कहा कि पत्रकार सदैव समाज हित में लगे रहते हैं तथा आम जनता के हितार्थ अपनी जान भी जोखिम में डालकर कार्य करते हैं इसके लिए पत्रकारों को सैल्यूट करते हैं उन्होंने पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए मुख्यमंत्री तक अपनी और से मांग पहुंचाने का भरोसा जताते हुए कहा कि वह पत्रकारों के हमेशा साथ है पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर वह सदैव खड़ी रहेंगी।

समाजसेवी एवं भामाशाह ओम जैन सर्राफ ने कहा कि पत्रकारिता मैं समय के अनुसार बदलाव तो आया है किंतु पत्रकारिता के धर्म में थोड़ी सी कमी आई है पत्रकार बंधुओं को सच का साथ देकर आम जनता की समस्याओं के निराकरण में महत्वपूर्ण योगदान देने की जरूरत जरूरत है ।

पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे कोटा के जिला अध्यक्ष के के शर्मा "कमल" ने पत्रकारों के प्रतिभाशाली बच्चों के सम्मान को नवाचार बताते हुए बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए भामाशाह के द्वारा दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद एवं आभार जताया ।

संभागीय हाडौती पत्रकार अधिवेशन एवं सम्मान समारोह कोटा में पत्रकारों के हितार्थ कई प्रस्ताव पारित किए तथा पत्रकार सुरक्षा कानून का प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा। इस अवसर पर आई एफ डब्ल्यू जे के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा कोटा संभागीय प्रभारी शंकर लाल नागर ओम जैन सर्राफ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे वही कार्यक्रम कार्यक्रम अतिथियों का स्वागत केके शर्मा कमल जिलाध्यक्ष के साथ, राम सिंह पवार विनोद शर्मा हरिमोहन मेहरा देवेंद्र गुर्जर राहुल शर्मा अशोक गौतम समेत विभिन्न पदाधिकारियों ने किया

प्रतिभाशाली बच्चों का किया सम्मान

संभागीय पत्रकार अधिवेशन में हाडोती के बूंदी बारा एवं झालावाड़ के पत्रकारों के बालक बालिकाएं जिन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में पत्रकार बंधुओं का नाम गौरवान्वित किया तथा परीक्षाओं में 75 फ़ीसदी से अंक प्राप्त किए हैं ऐसे चुनिंदा बालक बालिकाओं का सम्मान किया।

समस्त संगठनों के पत्रकारो ने भाग लिया

कोटा संभागीय मुख्यालय पर आयोजित किए जाने वाले हाड़ोती पत्रकार अधिवेशन में पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे प्रेस क्लब तथा अन्य पत्रकार संगठनों के समस्त पत्रकार बंधुओं ने भाग लिया, ।

सहभागी संस्थाओं एवं भामाशाह का हुआ सम्मान

रेजोनेंस कोचिंग क्लासेस ग्रुप कोटा, वाइब्रेंट कोचिंग क्लासेस ग्रुप, मोशन कोचिंग क्लासेस ,एलन परिवार , स्पर्धा आईएएस सिविल सर्विसेज अकैडमी, डीसीएम श्रीराम रेयस ,ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन भामाशाह मंडी कोटा, जायसवाल हॉस्पिटल कोटा, होलसेल व्यापार संघ हाड़ौती संभाग, ईथाँस हॉस्पिटल , पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ,पारेता प्रॉपर्टीज ,शिक्षा विभाग कर्मचारी गण सहकारी सभा समिति लिमिटेड ,गोयल प्रोटीन प्राइवेट लिमिटेड ,एमडी मिशन परिवार ,सनाढ्य ब्राह्मण सभा समिति महावीर नगर ,एसएन पारीक मेमोरियल हॉस्पिटल ,पायस फूड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ,पीआर फूड इंडस्टरीज, पारेता प्रॉपर्टीज ,कोटा व्यापार महासंघ ,एवरग्रीन मोटर्स ,शिव शक्ति फूड कोटा फ्रेश परिवार ,आकांक्षा मल्टीस्टोरी ग्रुप ,सरस डेयरी परिवार ,एलबीएस एजुकेशनल को सहयोग करने पर सम्मान भी प्रदान किया।

समाचार पत्रों की समस्याओं पर महा मंथन

हाडोती पत्रकार अधिवेशन एवं सम्मान समारोह के माध्यम से पत्रकारों की सुचिता समस्याओं के निराकरण तथा पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने तथा सजग रहकर कार्य कर छोटे व मझोले समाचार पत्रों के संपादकों एवं संवाददाताओं की आवश्यकताओं अपेक्षाओं के संदर्भ में भी विचार मंथन किया तथा एकजुटता से होने वाले विभिन्न लाभों पर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी

जनप्रतिनिधि बनें पत्रकारों की आवाज

पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद विधायक रामनारायण मीणा , प्रदेश सचिव राखी गौतम तथा पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ तथा प्रेस क्लब अध्यक्ष गजेंद्र व्यास तथा जिला अध्यक्ष केके शर्मा कमल समेत हाडोती क्षेत्र के पत्रकार उपस्थित रहे।