भारत रत्न स्वर्गीय अटल जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि सभा का आयोजन

भीलवाड़ा ( किशन सिंह ) जिले के मांडल विधानसभा के भगवानपुरा में भगवानपुरा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा

भारत रत्न माननीय स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि सभा व्यापार प्रकोष्ठ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नवरत्न जी के अनाज गोदाम पर रखी गई जिसमें व्यापार प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष नवरत्न जैन, मंडल उपाध्यक्ष देवीलाल शर्मा, भाजयुमो मण्डल महामंत्री
राम सिंह गहलोत, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष संदीक मोहब्बत नीलगर, महेश पाराशर, मुकेश उपाध्याय, अनिल कुमार जैन, दीपक कुमार साहू,
आशीष कुमार सोनी,अक्षय कुमार व्यास, कैलाश जागेटिया,प्रवीण सिंह मेलियास आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।