संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी|
बालिकाओं ने आकाशवाणी की कार्यप्रणाली को समझा, मोटिवेशन कार्यक्रम में हुई प्रोत्साहित
" बिटिया तुम डरो व झिझको मत, बढ़ती रहो सफलता की राह पर" :- किरण वर्मा
महिला अधिकारिता विभाग व अंतर्राष्ट्रीय फ्री बीइंग मी व्यक्तित्व उन्नयन कार्यक्रम के तत्वावधान में बालिकाओं का शैक्षणिक भ्रमण व मोटिवेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके तहत की बालिकाओ के दल ने कोटा स्थित आकाशवाणी केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण किया व साथ मोटिवेशन कार्यक्रम में व्यक्तित्व उन्नयन के गुर सींखे। विभाग की जनचेतना मुहिम के तहत दल ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व कोरोना बचाव जगरुकता सामग्री का भी वितरण किया।
मोटिवेशन कार्यक्रम में वरिष्ठ उद्घोषक किरण वर्मा सहित , फ्री बीइंग मी जिला समन्वयक सर्वेश तिवारी, आकाशवाणी के कार्यक्रम अधिकारी कमल मीना व हरिओम मीना ने मुख्य वक्ता के रूप में बालिकाओं को साक्षात्कार, परिचर्चा , संवाद, अभिव्यक्ति व संचार के विविध अभिप्रेरणात्मक गुर सिखाए व जीवन में सकारात्मकता हेतु प्रोत्साहित किया। मुख्य वक्ता के रूप में किरण वर्मा ने अपने दीर्घकालीन अनुभव के साथ बालिकाओं को अभी प्रेरित करते हुए कहा कि समय की महती आवश्यकता है कि बेटियां स्वयं सशक्त बनने की ओर कदम बढ़ाएं। वे सजगता के साथ अच्छी शिक्षा प्राप्त करें । उन्होंने कार्यक्रम में बालिकाओं में परिचर्चा करते हुए उनका आव्हान किया कि बिटिया तुम डरो मत, झिझको मत लगातार प्रयास करती रहो और सफलता की राह पर बढ़ती रहो । कार्यक्रम में मीणा ने संभागीय को संचार के तकनीकी पक्ष से अवगत करवाया। समन्वयक तिवारी ने बालिकाओं को अपनी अंतर्निहित शक्तियों को जागृत करने, मेडिटेशन व अभिव्यक्ति की सेल्फ मोटिवेशन तकनीक का प्रशिक्षण दिया।
पांच सदस्यीय दल ने राज्यपाल रेंजर आरती राठौर नेतृत्व में राज्यपुरुस्कार गाइड ज्योत्सना कुमावत, अन्तरराष्ट्रीय गतिविधि के सहभागी हर्षिता प्रजापत, सिद्धि नामा व अक्षरा गौतम ने कब मास्टर प्रमोद श्रृंगी व आकस्मिक समानुदेशिकी विभा टेलर के साथ आयोजन में सहभागिता की। प्रथम बार इस मंच पर पहुंची बालिकाओं ने रिकॉर्डिंग में भाग लेकर जीवन से जुड़े विभिन्न संस्मरण प्रेरक प्रसंग व अपने भविष्य से जुड़े सपनों की चर्चा की। हिंदी साहित्य से जुड़े असिस्टेंट प्रोफेसर यशवन्त कुमार व परेश कुमार ने गिटार वादन के साथ संगीत के स्वर द्वारा प्रेरित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने संभागियों के साथ जनचेतना स्टिकर का विमोचन किया। कार्यक्रम अधिकारी कमल मीना ने आभार प्रकट किया।