संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |
केन्द्रीय कारागृह में जन उत्सव सप्ताह के तहत गुरूवार को खुला बंदी शिविर दिवस का आयोजन किया गया, जिसमंे बंदियों ने आयोजित विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।
जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल ने बताया कि सर्वप्रथम बंदियों ने सफाई अभियान में भाग लेकर अपने आशियानों एवं शिविर परिसर की साफ-सफाई कर रंग-रोगन का कार्य किया। कारागृह प्रशासन ने भी इन कार्यो मंे बंदियों का बखूबी साथ दिया एवं सफाई कार्य के लिए आवश्यक सफाई सामग्री भी उपलब्ध कराई। उन्होंने बताया कि सभी बंदियों को खुली जेल में रहते हुए विभिन्न रोजगारपरक कार्यक्रमों एवं प्रशिक्षणों की जानकारी देकर राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं यथा मनरेगा, प्रधानमंत्री रोजगार योजना, चिरंजीवी योजना, अन्त्योदय योजना, उज्ज्वला योजना, पालनहार योजना आदि की जानकारी प्रदान की गई, जिनका लाभ बंदी तथा उनके परिवारजन आजीविका उपार्जन के लिये कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बंदियों को विभिन्न रोजगारों की जानकारी देकर नशे से दूरी बनाये रखने तथा लड़ाई-झगड़ों से दूर रहने के लिए समझाया गया। वयोवृद्ध बंदियों एवं उनके परिजनों के लिए सरकारी पेंशन योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया।