संवाददाता विष्णु भारद्वाज
बारां |
जिला परिषद व पंचायत समिति पर चल रहे चुनाव प्रचार में कुदत्ते हुए कोटा दक्षिण के पूर्व विधायक पहलाद गुंजल ने आज 12 पंचायत समिति के ग्राम कोयला में कचाकच भरी सभा मैं गरजते हुए कहां की कांग्रेस के लाडले सहजादे, केन्द्र कि भाजपा सरकार पर महंगाई पर रोना रो रहे हैं जबकि देश में सब से ज्यादा वेट व टेक्स राजस्थान में लगा हुवा से यदि सरकार चाहे तो टेक्स कम करके महंगाई पर काबु पाया जा सकता है परंतु इसके विपरीत राजस्थान में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है कांग्रेस के नेताओं ने विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों की कर्ज माफी बिजली बिल में कमी बहन बेटियां सुरक्षित वह अपराध मुक्त राजस्थान बनाने की बात कह कर वोट बटोरे थे ना तो आज महंगाई कम हुई नाही किसानों की कर्ज माफी हो पाई ना बहन बेटियां सुरक्षित है अपराध दिन दूनी रात चौगुनी फल फूल रहा है अपराध पर कोई अंकुश नहीं है और ठीकरा फोड़ रहे हैं केंद्र सरकार पर सभा को कोटा उत्तर के विधायक संदीप शर्मा ने भी संबोधित करते हुए राजस्थान सरकार पर कड़े प्रहार किए उन्होंने कहा की व राजस्थान की कांग्रेस सरकार आज जयपुर में महंगाई के खिलाफ महारैली कर रही है बड़े बड़े नेताआ रहें हैं उन्हें पहले राजस्थान सरकार को वेट व टेक्स कम कर राहत देने के लिए कहना चाहिए। पुर्व मंत्री प्रेमनारायण गालव जिलाअध्यक्ष जगदीश मीणा पुर्व जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश विजय हरगोविंद जैन सत्येंद्र केदाहेडी सुरेंद्र गालव नगर अध्यक्ष महावीर नामा पूर्व प्रधान सतनारायण पारेता दिलीप दीक्षित सहित भाजपा के सेकंडों कार्यकर्ता मोजुद रहें |