जयपुर। खराब फॉर्म से गुजर रहे भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली चौतरफा आलोचनाओं से घिर गये हैं। कई दिग्गज उन्हें टीम से बहार करने की सलाह दे चुके हैं। अब रोहित शर्मा के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम कोहली के सपोर्ट में उतरे हैं।
This too shall pass. Stay strong. #ViratKohli pic.twitter.com/ozr7BFFgXt
— Babar Azam (@babarazam258) July 14, 2022
बाबर आजम ने ट्विट करते हुए कोहली को स्ट्रॉंग बने रहने की बात कही। बाबर आजम ने कहा कि खराब वक्त जल्द निकल जायेगा, मजबूत बने रहे।
बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में ग्रोइन की चोट के कारण नहीं खेल पाये थे। कोहली ने दूसरे मैच में सिर्फ 16 रन बनाए, जिसे भारत लॉर्ड्स में 100 रनों से हार गया।
कोहली ने पिछली 77 अंतरराष्ट्रीय पारियों में एक भी शतक नहीं बनाया है। कोहली इंग्लैण्ड के खिलाफ पुनर्निर्धारित पांचवें टेस्ट में में विफल रहे। इसके बाद दो टी 20 मैचों में कोहली खास नहीं कर पाये। वहीं, अब आगामी वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के खिलाफ भी विराट कोहली को नहीं चुना गया है। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल को उसी दौरे के लिए आराम दिया गया है।
वहीं अगर बाबर आजम की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल की सीरीज में अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने के साथ-साथ पिछले महीने लाहौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टी20ई अर्धशतक बनाया। बाबर एकदिवसीय और टी20ई दोनों के लिए एमआरएफ टायर्स आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर है वहीं, टेस्ट क्रिकेट में वे चौथे स्थान पर बने हुए हैं।