जयपुर। मोहम्म्द पैंगबर पर विवादित टिप्पणी करने वाली भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा की कथित तौर पर हत्या करने के लिए सीमा पार करके आने वाला एक पाकिस्तानी आदमी को राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से गिरफ्तार किया गया है। खुफिया ब्यूरो (आईबी) और अन्य खुफिया एजेंसियों की एक संयुक्त टीम गिरफ्तार पाकिस्तानी नागरिक से पूछताछ कर रही है।
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति को 16 जुलाई को रात करीब 11 बजे हिंदूमलकोट सीमा चौकी के पास से गिरफ्तार किया गया था। एक गश्ती दल ने उसे संदिग्ध स्थिति में पाया और तुरंत उसे हिरासत में ले लिया गया और उसकी तलाशी ली गई। उन्होंने कहा, "हमें उसके कब्जे से बैग में 11 इंच लंबा चाकू, धार्मिक किताबें, कपड़े, भोजन और रेत मिला है। उसने खुद को पाकिस्तान के उत्तरी पंजाब में स्थित मंडी बहाउद्दीन शहर के मूल निवासी रिजवान अशरफ बताया।
प्रारंभिक जांच के दौरान, संदिग्ध ने बताया कि उसने पैगंबर पर विवादास्पद टिप्पणी को लेकर नूपुर शर्मा को मारने के लिए सीमा पार की थी। उन्होंने अपनी योजना को अंजाम देने से पहले अजमेर दरगाह जाने की योजना बनाई थी।
मामले को जांच के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है। पाकस्तानी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां से उसे आठ दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और उसके बारे में संबंधित खुफिया एजेंसियों को सूचित कर दिया है।" आईबी, रॉ और सैन्य खुफिया की संयुक्त टीम उससे पूछताछ कर रही है।
बता दें कि यह कदम अब निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी की खिलाफ आया है, जिसके कारण पूरे देश में व्यापक हिंसक विरोध हुआ था और कुछ खाड़ी देशों ने इसकी निंदा भी की थी।