नेपाल (पोखरा)
बेसबॉल क्लब इंटरनेशनल टूर्नामेंट का आयोजन दिनाक 12 से 15/6/2022 नेपाल (पोखरा) में करवाया गया। जिसमे विभिन्न क्लब्स ने भाग लिया । इस टूर्नामेंट में बालक वर्ग की 4 टीम और बालिका वर्ग की 4 टीमों ने हिस्सा लिया , जिसके अंतर्गत इंडिया बेसबॉल क्लब, बुद्ध क्लब, नौटना क्लब, लुम्बनी क्लब,पोखरा क्लब,स्पोर्ट्स क्लब प्रमुख रूप से शामिल हुए। इंडिया बेसबॉल क्लब की टीम में अपनी मौजूदगी को दिखाते हुए पाली के खिलाडियों ने भी दिखाया अपना दम खम व टीम को विजय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, पाली बेसबॉल क्लब से बालिका वर्ग से प्रथमा बारूपाल, उर्मिला माली, कुमकुम कवर, कीर्ति राणा, जया पंवार, प्रियंका पंवार व बालक वर्ग से भवानी बालवंशी, प्रवीण प्रजापत, हनीफ खान, हरप्रीत सिंह, दिलराज मीणा परमशोनी ने भाग लेते हुऐ अपने उत्तम प्रदर्शन से भारतीय टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। इस क्लब इंटरनेशनल प्रतियोगिता मे दोनो ही वर्गों में इंडिया बेसबॉल क्लब ने विजय हासिल करते हुए अपना नाम अग्रसर ही रखा व प्रथम स्थान प्राप्त किया इसी के पश्चात स्पोर्ट क्लब दूसरे स्थान पर व पोखरा क्लब तीसरे स्थान पर रहा।इसी के साथ 15/6/2022 को इस प्रतियोगिता का समापन समारोह संपन्न हुआ जिसमें मुख्य रूप से दिनेश देवरा इंडिया बेसबॉल क्लब के कोच, हरप्रीत सिंह, प्रदीप सिमोन, व मरियम डिसुजा मौजूद रहे।