पाली: शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने फूंका एकनाथ शिंदे का पुतला, बोले शिव सेना के साथ जो गद्दारी मंजूर नहीं

न्यूज डेस्क जयपुर। पाली शिव सेना जिला प्रमुख सोहन सिंह राव के नेतृत्व में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने पार्टी से बगावत करने वाले एकनाथ शिंदे के पुतले के मुंह को काला कर कॉलेज रोड स्थित शिवाजी सर्कल के पास एकनाथ शिंदे के प्रति काफी गुस्सा जाहिर करते हुवे विरोध प्रदर्शन किया।

सोहन सिंह राव ने बताया की एकनाथ शिंदे ने शिव सेना के साथ जो गद्दारी की है उसके लिए उसे कोई भी शिवसैनिक माफ़ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सभी शिव सैनिक उद्धव ठाकरे साहब के साथ है। इस अवसर पर विधायक प्रत्यासी विशाल सैनी , जिला प्रवक्ता महेन्द्र सिंह लखावत, जिला महासचिव प्रकाश वैष्णव, अरविन्द बंजारा, नरपत भाटी, मुकेश प्रजापत , देवेन्द्र रबारी जुगल किशोर जोशी राहुल बोमादड़ा, हर्ष खरार, गणपत खींची, मंगल सिंह, राज बंजारा, रमेश प्रजापत नोटि नायक नरेश पंवार, सोहन कच्छवा महेन्द्र कुमार, मंगल बंजारा,अन्य कई शिव सैनिक मौजूद रहे।

 मुकेश राजा

पाली मारवाड़ राजस्थान