पानाचंद मेघवाल के अटरू चुनाव कार्यालय का हुआ उदघाटन
-आज किया अटरू कस्बे में मतदाताओं से सघन जनसम्पर्क
बारां 08 नवम्बर। बारां-अटरू विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी प्रत्याषी पानाचन्द मेघवाल के अटरू कस्बे में चुनाव कार्यालय का आज विधिवत पूजा अर्चना उपरान्त फीता काटकर उदघाटन किया गया तथा इसके पश्चात अटरू कस्बे में पानाचंद मेघवाल द्वारा डोल नगाडों के साथ सघन जनसम्पर्क किया गया।
अटरू ब्लॉक अध्यक्ष भारतेन्द्र सिंह सिसोदिया, नगर अध्यक्ष देवेन्द्र सुमन (बंटी) ने जानकारी देते हुए बताया कि अटरू कस्बे में कांग्रेस प्रत्याशी पानाचन्द मेघवाल के चुनाव कार्यालय का कवाई रोड स्थित चौराहे पर उदघाटन किया गया। जहां पर कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं अपने समर्थकों की भारी उपस्थिति के बीच पूजा अर्चना के साथ चुनाव कार्यालय का विधिवत शुभारम्भ किया गया। इसके पूर्व पानाचन्द मेघवाल द्वारा अटरू में स्थित श्री बाबा रामदेव जी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर ढोक लगाई तथा फिर अटरू कस्बे में अपने समर्थकों के साथ पहुंच कर मतदाताओं से सघन जनसम्पर्क करते हुए उनके पक्ष में आगामी 25 नवम्बर को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की गई। मतदाताओं द्वारा पानाचन्द मेघवाल का अनेकों स्थानों पर आत्मिक स्वागत सम्मान किया गया।