बारां 31 अक्टूबर। प्रदेश में विधानसभा आम चुनाव सम्पन्न होने जा रहे है। कांग्रेस पार्टी द्वारा बारां जिला मुख्यालय पर शहर के दीनदयाल पार्क क्षेत्र में आज विधिवत पूर्जा अर्चना कर कांग्रेस कार्यालय का शुभारम्भ किया गया। विधायक पानाचंद मेघवाल द्वारा विवेकानन्द पार्क के सामने स्थित बालाजी मंदिर पर पहुंचकर पूजा अर्चना कर पुनः एक बार प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाने की मंगल कामना की गई।
नगर अध्यक्ष प्रशान्त भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि बारां-अटरू विधानसभा से कांग्रेस पार्टी द्वारा विधायक पानाचंद मेघवाल को प्रत्याशी घोषित किया गया है। आज कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव संबंधित कार्याे के संचालन को लेकर बारां शहर के दीनदयाल पार्क क्षेत्र में राज प्रमोद लाज परिसर में कांग्रेस कार्यालय का विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारम्भ किया गया। इस कार्यक्रम में सैकडों की संख्या मंे कांग्रेसजनों ने भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसजनों का माल्यार्पण, साफाबंदी कर स्वागत सम्मान किया गया। जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया द्वारा अपने कर कमलों से कार्यालय का फीता काटकर उदघाटन किया गया।
जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं को पूरी एकजुटता के साथ कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाना है तथा इसके लिए कांग्रेस के प्रत्याशियों के पक्ष में आमजन से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करें।