संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के गुड़ा गौड़जी के पनोरमा स्कूल ने अपने प्रथम विज्ञान वर्ग के परीक्षा परिणाम मे किया टॉप ......... पनोरमा स्कूल के विज्ञान संकाय में केवल 84 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिनमें से सभी बच्चे 80% के साथ पास हुए | विद्यालय की छात्रा ज्योति ने 97% अंक के साथ किया गुढा टाॅप | विद्यालय के चेयरमैन डॉक्टर विकास गिल ने बताया कि विद्यालय टीम एवं विद्यार्थियों के बेहतरीन परिश्रम से बेहतरीन परिणाम प्राप्त किया उसके लिए विद्यालय टीम में विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी | विद्यालय की चेयर पर्सन डॉक्टर सुमित्रा गिल ने विद्यार्थियों एव विद्यालय टीम की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया एवं आश्वासन दिया कि आगे भी विद्यालय बेहतरीन परिणाम दे रहेगा | पनोरमा स्कूल के संरक्षक मदन सिंह ने बताया कि विद्यालय ने 12th विज्ञान वर्ग में सर्वश्रेष्ठ परिणाम देकर गुढा सिरमौर होने का गर्व हासिल किया एवं विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई व धन्यवाद दिया विद्यालय के प्रबंध निदेशक विरेन्द्र प्रताप सोहू ने बताया कि विद्यालय के 84 विद्यार्थियों में से एक विद्यार्थी ने 97% अंक हासिल किए 3 विद्यार्थियों ने 95% अंक हासिल किए 6 विद्यार्थियों ने 92% अंक हासिल किए एवं 90% से अधिक अंक हासिल करने वाले 26 विद्यार्थी रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य जयपाल सिंह ओला ने बताया कि विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंकों के साथ गुढा टाॅप होने का गर्व हासिल किया है इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक सही राम डूडी ,ताराचंद खिचड़ ,मोहसिन अली, राहुल सोनी ,मनीष सैनी, ताराचंद गुर्जर, मुकेश गुर्जर, इकबाल हुसैन, कृष्ण महला ,रमाकांत शर्मा ,मूलचंद आलडिया, विजेंद्र मिठारवाल, सुशील कुमार आशीष बांगड़वा ,दीपक कुमावत एवं संपूर्ण विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा |