माताजी के मंदिर में पहुंच गया पैंथर, मंदिर की सीढ़ी पर उतरते हुए दिखा

-मंदिर के आस पास नही है कोई बस्ती, आमेट से देवगढ़ मार्ग पर स्थित है सीममाता मंदिर

राजसमंद । आमेट उखंड के कमेरी गांव में देवगढ़ मार्ग स्थित सिम माता मंदिर में पैंथर के मूवमेंट से लोगों में अचरज है। माता के इस मंदिर की सीढ़ियो पर उतारते हुए पैंथर दिखाई दिया । यह स्थान आमेट कस्बे से करीब 15 किलोमीटर देवगढ़ मार्ग पर है और इसके आसपास किसी तरह की कोई आबादी या बस्ती नहीं है। अरावली की घनी पहाड़ियों के बीच ऊंची टेकरी पर सिम माता का यह सुरम्य  मंदिर पर्यटन का केंद्र है। लेकिन सर्दी के समय यहां लोगो का आना जाना कम होने से जानवर पहुंच जाते हैं। वहीं कुछ लोग इसे माता का वाहन मानते हुए आस्था से भी जोड़ रहे हैं।