संवाददाता शिवकुमार शर्मा कोटा |
लायंस क्लब कोटा साऊथ ने आज अपनी टीम के साथ कोटा बैराज पर स्वच्छ भारत अभियान का आगाज किया।क्लब अध्यक्ष लायन डॉ0 जगदीश शर्मा ने बताया कि जिला प्रशाशन के साथ हुई बैठक में शहर में कार्यरत विभिन्न संस्थाएं जिनमें एन0सी0सी0,एन0एस0एस0,स्काउट,धार्मिक संस्थाएं,विभिन्न सरकारी एजेंसीज,कोचिंग संस्थाएं,समस्त एन0जी0ओज,को इस अभियान से जुड़ने की अपील की,इसी के तहत लायंस क्लब साउथ ने भी
जुड़ने का निश्चय किया।
क्लब सचिव अशोक जैन ने बताया कि सभी जुड़ी संस्थाओं को31 अक्टूबर तक 30 किलो पॉलीथिन,जो शहर के पर्यावरण को गंदा कर रही है,जानवरों की मौत का कारण बन रही है,जमीन की उर्वराशक्ति को नष्ट कर रही है,पानी मे जलचरों की मौत का कारण बन रही है,शिविरेज सिस्टम को अवरुद्ध कर रही है,को इकठ्ठा कर, आकाशवाणी कॉलोनी स्थित नेहरू युवा केन्द्र पर जमा करना होगा।
क्लब अध्यक्ष डॉ0 शर्मा ने सभी लायंस को अभियान में भागीदारी की शपथ दिलवाई।
नेहरू युवा केन्द्र के उपनिदेशक एम0एस0 सिसोदिया,एवम चाइल्ड लाइन के यज्ञदत्त हाड़ा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में क्लब कोषाध्यक्ष लायन विजेंदर व्यास,मुकेश गुप्ता,कुसुम गुप्ता,गिरिराज मूंदड़ा,एस0 के विजय उपस्थित रहे।