राज्य स्तरीय राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर बीकानेर मे भाग लेकर कोटा लोटे रोवर्स का माला पहनाकर किया स्वागत |

शिवकुमार शर्मा
कोटा |
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जयपुर के तत्वाधान मे राज्य स्तरीय राज्य पुरुस्कार रोवर रेंजर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 6 से 10 सितंबर तक स्काउट गाइड प्रशिक्षण केंद्र रीड़मलसर बीकानेर मे आयोजित किया गया जिसमे कोटा जिले से सीनियर रोवर मेट सौरभ सोनी के नेतृत्व मे राजकीय कला महाविध्यालय के

8 रोवर ने भाग लिया शिविर के दौरान बीएसएफ डीआईजी पुसपेन्द्र सिंह राठोड बतोर मुख्य अतिथि के रूप मे मोजूद रहे शिविर मे रोवर रेंजर को भारत पाकिस्तान सांचू बॉर्डर देशनोक करनी माता मंदिर आदि का भ्रमण करवाया 5 दिवसीय शिविर के दौरान रोवर रेंजर को वॉल क्लाइम्बिंग ज़िप लाइन टायर टनल आदि साहसिक गतिविधिया करवाई गयी शिविर का समापन माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी के सानिध्य मे हुआ कोटा पहुचने पर राजकीय कला महाविध्यालय के प्राचार्य डॉ संजय भार्गव ने रोवर्स को माला पहनाकर स्वागत किया इस अवसर पर स्काउट प्रभारी एवं रोवर लीडर एल सी अग्रवाल सरिता शर्मा सीमा सोरल आदि मोजूद रहे रोवर लीडर एल सी अग्रवाल ने बताया की सीनियर रोवर मेट सौरभ सोनी ने कई बार अंतराष्ट्रीय स्तर पर एकमात्र प्रतिनिधि के रूप मे कोटा जिले का नाम रोशन किया जिससे कोटा को अंतराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिली है |