प्रधानमंत्री की स्वच्छ भारत अभियान में पसुन्द पंचायत को ओडीएफ पंचायत बनने पर किया सम्मानित

राजसमन्द। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत मुहिम के तहत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ग्राम पंचायत, पसुन्द को ओडीएफ प्लस उदीयमान ग्राम पंचायत बनने की उपलब्धि पर अभिनंदन पत्र से युवा सरपंच अयन जोशी व ग्राम विकास अधिकारी दिनेश पूरी को राजसमन्द विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी, उपखंड अधिकारी ब्रजेश गुप्ता, तहसीलदार नारायण शर्मा, विकास अधिकारी संगीता व्यास द्वारा  सम्मानित किया गया । सरपंच अयन जोशी ने बताया कि यह अभिनंदन पत्र समस्त ग्रामवाशियो की मेहनत व जागरुकता का संदेश प्रेरित करता है। सभी ग्रामवासियों को जोशी ने सहृदय आभार प्रकट किया।