संवाददाता शिव कुमार शर्मा
कोटा |
श्री पावन मंगल धाम हनुमान मंदिर श्रीनाथपुरम बी में पावन धाम सेवा समिति द्वारा मंगलवार को हनुमान जी का श्रंगार,भोग व विशेष पूजा अर्चना की गई जिसमें पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल भी शामिल हुए।
इस अवसर पर समिति सदस्यों द्वारा गुंजल का अभिनंदन किया गया।
अध्यक्ष सत्य नारायण मेवाड़ा(सत्तू मेवाड़ा) ने बताया कि पावन धाम सेवा समिति में सौ सदस्य हैं समिति सदस्यों द्वारा मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को विशेष पूजा व भोग का आयोजन किया जाता है जिसमें समिति के सभी सदस्य शामिल होते हैं व हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना उपरान्त भोग ग्रहण करते हैं। उन्होंने बताया कि आज की पूजा में पधारे पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल का समिति की ओर से अभूतपूर्व स्वागत व अभिनंदन किया गया।
वही प्रहलाद गुंजल ने समिति सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पावन धाम सेवा समिति के सभी सदस्यों को इस पारिवारिक माहौल में हर मंगलवार को मंदिर पर जुड़ने व आयोजन करने के लिए बधाई देता हूं शुभकामनाएं देता हूं। ऐसे माहौल में जब समाज में समानता की, समरसता की बहुत कमी देखने को मिलती है वहां पर एक कार्यक्रम ऐसा बन जाए की जिसमें समाज का एक बड़ा तबका उनमें आपस में पारस्परिक पारिवारिक भाव पैदा हो जाए, पारस्परिक सामंजस्य, समन्वय और समानता का विचार उनके मन में पैदा हो जाए यह केवल एक साधारण आयोजन नहीं है यह समाज के बीच में एक समूह में पारिवारिक भाव पैदा करके रिश्तो में मजबूती, समरसता व समानता पैदा करने का एक छोटा सा आंदोलन है । गुंजल ने कहा कि जब इसका केंद्र एक मंदिर बन जाए और जहां आकर कुछ समय के लिए एक बार सब झुकते हैं समर्पित होते हैं तो समर्पण करने और झुकने वाले में विनम्रता आ जाती है उसके मन में अहम का विकार खत्म हो जाता है और एक मिनट के लिए भी किसी के मन में निर्मलता और पवित्रता आ जाए तो निर्मल मन उच्च विचारों की खान बनता है और उच्च विचार सदकर्मों की ओर प्रेरित करता है।
इस अवसर पर समिति संरक्षक अशोक शर्मा, अध्यक्ष सत्यनारायण मेवाड़ा(सत्तू मेवाड़ा),निर्मल यादव, मनोज विजय,अविनाश मीणा, एस एस यादव, रमेश गोचर (राजा भैया), हीरा लाल मीणा, पंडित राजाराम शास्त्री सहित समिति सदस्य मौजूद रहे |